SBI PO Prelims 2025 Result: नतीजे जारी, sbi.co.in डायरेक्‍ट लिंक पर करें चेक


SBI PO Prelims 2025 Result: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज यानी 1 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्‍जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।हालांकि कैंडिडेट्स को अभी रिजल्ट चेक करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि हैवी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट काफी स्लो है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे थोड़ी देर बाद वेबसाइट पर अपडेट चेक करें।

SBI PO Prelims 2025 Result: बीते 5 अगस्त को आयोजित की गई थी परीक्षा

भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)प्री एग्‍जाम 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं। SBI PO प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन क्रेडेंशियल डालने होंगे।जिनमें आवेदन संख्या और जन्म तारीख और वर्ष होगा। SBI PO प्रारंभिक परीक्षा बीते 5 अगस्त को आयोजित की गई थी।

कंप्यूटर बेस्‍ड मोड (CBT) में परीक्षा आयोजित की गई थी।

जिसमें 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।यहां प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।जिसमें प्रीलिम्स,मेंस और इंटरव्यू शामिल होगा।प्रीलिम्स में पास उम्मीदवार ही आगे मेंस और इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।

SBI PO Prelims 2025 Result: डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • SBI PO प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करें।
  • SBI PO प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड 2025 PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
  • SBI PO प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड PDF को सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
  • एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, योग्यता स्थिति, रैंक, अन्य विवरण शामिल होंगे।
See also  Rajasthan RSMSSB Stenographer result 2024 out, how to check



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required