SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 12 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी में है. एसबीआई चेयरमैन सीएस सेट्टी ने बताया कि इस साल बैंक का क्लेरिकल और ऑफिसर कैडर में करीब 11,000 से 12,000 नियुक्तियां कर सकता है. हालांकि इन नियुक्तियों की फाइनल संख्या रिटायरमेंट और बैंक की जरूरतों के आधार पर बदल भी सकती है. सीएस सेट्टी का कहना है कि बैंक को उम्मीद है कि वित्त वर्ष के अंत तक करीब 12,000 भर्तियां पूरी हो जाएगी. पिछले वित्त वर्ष में एसबीआई ने बड़े स्तर पर नियुक्तियां की थी, जिसमें करीब 1,500 स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर्स भी शामिल थे. इस बार आईटी क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती की जरूरत नहीं है.

SBI में 2.45 लाख से ज्यादा कर्मचारी 

मार्च 2026 तक एसबीआई के कर्मचारियों की संख्या 2.45 लाख से ज्यादा थी. बैंक के फाइनेंशियल ईयर 2026 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में एसबीआई ने कुल 25,633 लोगों की भर्ती की थी. इनमें 4,640 ऑफिसर्स 19,340 एसोसिएट्स और 1,653 कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी थे. इस साल भर्ती का फोकस मुख्य रूप से क्लेरिकल और ऑफिसर कैडर पर रहने की उम्मीद है. हालांकि कितने पद किस कैडर में होंगे, इसकी अंतिम जानकारी बैंक की ओर से शेयर नहीं की गई है. 

SBI के नेटवर्क से जुड़ेंगी 250 नई ब्रांच 

कर्मचारियों की भर्ती के साथ एसबीआई अपने ब्रांच नेटवर्क का भी विस्तार करेगा. बैंक वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 200 से 2500 नई शाखाएं नेट आधार पर जोड़ने की योजना बना रहा है. सीएस सेट्टी के अनुसार एसबीआई का नेटवर्क पहले से काफी बड़ा है, लेकिन अभी भी कहीं इलाकों में बैंक की मौजूदगी बढ़ाने की गुंजाइश है. नई कॉलोनियों के विकसित होने और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने वाले जिलों में बैंक अपनी पहुंच मजबूत करना चाहता है. इसके साथ ही कुछ शाखों के युक्तिकरण पर भी काम किया जा रहा है. 

See also  Rajasthan Pashu Parichar third merit list released at rssb.rajasthan.gov.in: Direct link to download here

ये भी पढ़ें-IIM बैंगलोर दे रहा 5 लाख जीतने का मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन

NSE IPO में SBI बचेगा करीब 1% हिस्सेदारी 

एसबीआई चेयरमैन ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रस्तावित आईपीओ को लेकर भी जानकारी दी है. एसबीआई और उसकी सहायक कंपनी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड मिलकर एनएसई में अपनी करीब 1 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. इसमें एसबीआई करीब 0.65 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट करीब 0.35 प्रतिशत हिस्सेदारी भेज सकती है. हालांकि दूसरे शेयरधारकों के शामिल होने की स्थिति में यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है. फिलहाल एसबीआई के पास एनएसई में 3.23 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है. एनएसई को 30,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है. यह आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की संभावना रखता है. इसकी तुलना हुंडई मोटर इंडिया के 27,858.75 करोड़ एलआईसी के 20,557.23 करोड़ पेटीएम के 18,300 करोड़ टाटा कैपिटल के 15,511.87 करोड़ और लोन कॉल इंडिया के 15,200 करोड़ के इश्यू से की गई है.

ये भी पढ़ें-बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  ISC topper Anushka Ghosh: 'ISC module is well-structured like CBSE to crack JEE, NEET'

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required