Sarkari Naukri 2026: क्या है Selection Post Phase 14 भर्ती? हजारों पदों पर वैकेंसी के लिए कल लास्ट डेट; 10वीं से ग्रेजुएट तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है क्योंकि इस बार 3003 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। यदि आप 10वीं, 12वीं या स्नातक (Graduate) पास हैं, तो आप अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए 4 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

क्या है SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14?

दरअसल, केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में जब कुछ विशिष्ट पदों के लिए कम संख्या में वैकेंसी होती है, तो SSC उन सभी को मिलाकर एक संयुक्त भर्ती निकालता है, जिसे ‘सेलेक्शन पोस्ट’ कहा जाता है। चूंकि इस प्रक्रिया का यह 14वां चरण है, इसलिए इसे ‘फेज 14’ नाम दिया गया है। इसमें चपरासी (Peon) से लेकर टेक्निकल असिस्टेंट और प्रोग्रामर तक के पद शामिल होते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

कुल 3003 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार बांटा गया है- 

  • अनारक्षित (UR) – 1534 
  • ओबीसी (OBC) – 667 
  • एससी (SC) – 346 
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) – 271 
  • एसटी (ST) – 185 
  • कुल – 3003

शैक्षिक योग्यता 

  • मैट्रिकुलेशन: 10वीं पास।
  • हायर सेकेंडरी: 12वीं पास।
  • ग्रेजुएशन: किसी भी स्ट्रीम में स्नातक।
  • नोट: कुछ पदों के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य है।
See also  Will HBSE announce Class 10 results today? When and where to check Haryana Board scores

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम पद के अनुसार 25 से 30 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

जॉब प्रोफाइल

जॉब प्रोफाइल की बात करें तो 10वीं और 12वीं स्तर के लिए मुख्य रूप से ऑफिस सपोर्ट, फाइलों का रखरखाव, फोटोकॉपी/स्कैनिंग, डेटा एंट्री, टाइपिंग और ईमेल हैंडलिंग जैसे क्लेरिकल कार्य शामिल हैं। वहीं, ग्रेजुएट स्तर के लिए इस स्तर पर शोध (Research), डेटा एनालिसिस, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना, टेक्निकल सपोर्ट और फील्ड वर्क जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होती हैं।

सैलरी 

चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 1 से लेवल 7 तक के अनुसार वेतन मिलता है। इन-हैंड सैलरी के साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं।

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले ‘Register Now’ पर जाकर OTR पूरा करें, जिसके लिए आधार कार्ड, 10वीं का रोल नंबर और ईमेल ID अनिवार्य है। इसके बाद पासवर्ड बनाकर लॉगइन करें और अपना फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 का भुगतान करना होगा। वहीं, महिलाओं, SC, ST और पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। एप्लीकेशन फीस भरने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 

See also  CBSE extends deadline to apply for scanned Class 12th answer books till May 24

ये भी पढ़ें:  लैंडिंग के वक्‍त पैसेंजर ने खोला विमान का इमरजेंसी गेट और लगा दी छलांग, चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एक घंटे तक बंद रहा रनवे



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required