rrb station master recruitment 2026 registration starts on 27 october
जो युवा भारतीय रेलवे में नौकरी करने के सपने देख रहे, उनके लिए यह लेख बेहद ही महत्वपूर्ण है। असल में रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने RRB Station Master Recruitment 2026 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्तूबर से होगी। वहीं, उम्मीदवार 27 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु-सीमा
स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के बेस्ड पर की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
इसके लिए उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडकिल परीक्षा के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा में विज्ञान, गणित, रीजनिंग आदि विषयों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में जमा करना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षाएं के लिए बुलाया जा सकते हैं।
कितनी होगी सैलरी
भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर का पद 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के अंतर्गत आता है। ऐसे में इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी हर महीने 35,400 रुपये दिया जाएगा।