rrb ntpc graduate recruitment 2026 application window closes on 6 november


सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह खबर बेहद की काम है।
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड RRB एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पदों में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री है और रेलवे में नौकरी चाहते है।

वे सभी उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि, उम्मीदवारों के पास इन पदों पर आवेदन करने का 06 नवंबर तक का समय है। इसलिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 3548 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं, इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए कुल 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए कुल 2750 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 371 पद आरक्षित है।

आयु-सीमा

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की आयु 18 से लेकर 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जैसे एसएससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

कितनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

बता दें कि, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के कैंडीडेट के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये देने होंगे।

See also  indian students get 7000 euro scholarship and fee waiver in italy universities



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required