Rishab Shetty Melbourne Award | IndiGo CFO Appointment News


15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल पास हुआ

  • 29 जुलाई को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल 2026 ध्वनि मत से पास हुआ।
  • इसके तहत पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिए हैं। अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में सजा बढ़ जाएगी।
  • नए बिल के मुताबिक अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
  • ये बिल पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रेवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) विधेयक 2026 का संशोधन है।
  • नए संशोधन के मुताबिक, पेपर लीक मामलों की जांच अधिकतम 2 महीने में पूरी करना अनिवार्य होगा।
  • नए संशोधन के मुताबिक फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई होगी, ताकि चार्जशीट दाखिल होने के लगभग 3 महीने के भीतर फैसला हो सके।
  • इस कानून का उद्देश्य परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों का विश्वास बहाल करना है।
  • हाल ही में NEET-UG 2026 से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों के बाद परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठे।
  • इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर सरकार कानून को और अधिक प्रभावी तथा कठोर बनाने के लिए यह संशोधन लाया गया है।

अपॉइटमेंट (APPOINTMENT)

2. किरण थाडिमर्री IndiGo के नए CFO अपॉइंट हुए

  • 28 जुलाई को IndiGo (इंटरग्लोब एविएशन) ने किरण थाडिमर्री को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है।
  • किरण वर्तमान में इंडिगो के डिप्टी फाइनेंशियल एड्वाइजर थे।
  • किरण इससे पहले ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान और जनरल इलेक्ट्रिक में CFO के तौर पर काम कर चुके हैं।
  • किरण एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, और उनके पास फाइनेंस के क्षेत्र में 24 से ज्यादा सालों का अनुभव है।
  • किरण, गौरव नेगी की जगह लेंगे नेगी। नेगी 2022 में इस पद पर अपॉइंट हुए थे। अब वे एडवाइजर होंगे।

IndiGo (इंडिगो)

  • IndiGo यानी InterGlobe Aviation भारत की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त एयरलाइन है। इसको 2006 में स्थापित किया गया था।
  • IndiGo एक लो-कॉस्ट कैरियर ( LCC) है, यानी कम किराए में हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करती है।
  • IndiGo का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है। इसके संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल हैं।
  • IndiGo ने 90 से ज्यादा घरेलू और 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है।
  • IndiGo के CEO विलियम वॉल्श हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. गुलवीर सिंह, हरजिंदर कौर ने सिल्वर जीता

  • 28 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल जीते।
  • गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा नंबर हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
  • इसके साथ ही महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता।
  • भारत ने अब तक 2 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं। भारत एक दिन पहले टैली में 8वें नंबर पर था।
  • ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड लेकर कुल 80 मेडल जीतकर टॉप पर बना हुआ है।
See also  RRB NTPC 2024: Registration extended for UG posts; apply at rrbapply.gov.in | Jobs News

गुलवीर सिंह

  • 27 साल के गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले हैं और भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं।
  • गुलबीर ने सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ना शुरू किया था।
  • 2018 में ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में शामिल होने के बाद उन्होंने एथलेटिक्स को गंभीरता से अपनाया।

4. ISSF वर्ल्ड कप में भारत ने दो ब्रॉन्ज जीते

  • 29 जुलाई को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • दोनों ने मेडल राउंड में 220.6-220.6 का स्कोर किया और 441.2 अंक हासिल किए।
  • इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत के मेडल की संख्या चार हो गई।
  • इससे पहले ईशा सिंह ने गोल्ड, संयम विज ने सिल्वर और मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • ये चैंपियनशिप चीन के हांगझोउ में चल रही है।
  • जिफेई वांग और लिहाओ शेंग की जोड़ी ने 505 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता।
  • वहीं, चीन की दूसरी टीम ने 504.6 अंक बनाकर सिल्वर अपने नाम किया।

सोनम मस्कर

  • सोनम ने 2018 में मुंबई के टोलानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पढ़ाई के दौरान शौक के तौर पर 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग शुरू की।
  • सोनम ने 2023 में साउथ कोरिया के चांगवॉन में आयोजित ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • सोनम ने 2024 में मिस्र के काहिरा में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता।

हिमांशु ढिल्लों

  • हिमांशु ने 2025 में इंटरनेशनल जूनियर लेवल से करियर शुरू किया।
  • 2025 में हिमांशु ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप (सुहल, जर्मनी) में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • फरवरी 2026 में हिमांशु ने नई दिल्ली में आयोजित एशियाई राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
हिमांशु और सोनम ने मेडल राउंड में 220.6-220.6 का स्कोर किया और 441.2 अंक हासिल किए।

हिमांशु और सोनम ने मेडल राउंड में 220.6-220.6 का स्कोर किया और 441.2 अंक हासिल किए।

इस्तीफा (Resignation)

5. भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दिया

  • 28 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दे दिया है।
  • रयान ने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही BCCI को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।
  • हालांकि टेन डोशेट IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे।
  • इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम टी-20 और वनडे सीरीज हार गई थी।
  • इससे पहले टीम को आयरलैंड ने पहली बार 2-0 से हराया था।
  • टेन डोशेट नीदरलैंड के पूर्व कप्तान हैं और 2024 में T20 वर्ल्ड कप के बाद शामिल हुए थे।
  • रयान टीम में बल्लेबाजी और फील्डिंग, दोनों डिपार्टमेंट में जिम्मेदारी निभा रहे थे।
  • टेन डोशेट के कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 T20 वर्ल्ड कप जीता था।
  • टेन डोशेट के साथ ही फील्डिंग कोच टी. दिलीप का भी कार्यकाल खत्म हो गया है।
See also  IAF recruitment 2026 through GATE for Technical Officer posts; check eligibility, steps to apply
गौतम गंभीर (बाएं) ने हेड कोच बनने के बाद रयान टेन डोशेट (दाएं) को असिस्टेंट कोच चुना था।

गौतम गंभीर (बाएं) ने हेड कोच बनने के बाद रयान टेन डोशेट (दाएं) को असिस्टेंट कोच चुना था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

6. जे क्लेटन अमेरिका के नए नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर बने

  • 28 जुलाई को अमेरिकी सीनेट ने जे क्लेटन डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI)बनने की जानकारी दी।
  • क्लेटन के पक्ष में सीनेट ने 51 में से 47 लोगों ने वोट किया।
  • क्लेटन इस समय न्यूयॉर्क के साउथ डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी हैं।
  • इससे पहले क्लेटन सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
  • क्लेटन 2017 से 2020 तल दौरान यू एस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन (SEC) के चेयरमैन रहे।
  • क्लेटन बिल पुल्टे की जगह लेंगे, बिल अभी तक एक्टिंग डायरेक्टर थे।
  • जून 2026 में तुलसी गबार्ड के हटने के बाद जे डायरेक्टर बनेंगे।

डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI)

  • DNI अमेरिका सरकार में कैबिनेट लेवल का पद होता है।
  • DNI देश के राष्ट्रपति और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का एड्वाइजर होता है।
  • यह सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) और नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) सहित सभी 18 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के प्रमुख के तौर पर काम करता है।
  • DNI का काम आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, विदेशी खतरों और रणनीतिक खुफिया जानकारी की निगरानी करना है।
DNI अमेरिका सरकार में कैबिनेट लेवल का पद होता है।

DNI अमेरिका सरकार में कैबिनेट लेवल का पद होता है।

अवार्ड (AWARD)

7. एक्टर ऋषभ शेट्टी को प्रेस्टीजियस लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड मिलेगा

  • 29 जुलाई को कांतारा’ फिल्म के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को प्रेस्टीजियस लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड’ दिए जाने का ऐलान हुआ।
  • ऋषभ को ये अवार्ड इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में दिया जाएगा।
  • ऋषभ शेट्टी को रीजनल सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए ये सम्मान दिए जाने का ऐलान हुआ है।
  • आयोजकों के अनुसार, ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्मों, विशेषकर ‘कांतारा’ के माध्यम से स्थानीय परंपराओं, लोककथाओं और सांस्कृतिक विरासत को विश्वभर के दर्शकों तक सफलतापूर्वक पहुंचाया है।
  • उनकी फिल्म ‘कांतारा’ ने भारतीय लोक संस्कृति को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा था।
  • मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल (IFFM) भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा फेस्ट माना जाता है। ये 13 से 23 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित किया जाएगा।
See also  CBSE OSM Glitches: 1.27L Apps, 3.87L Scans; Students Cite Blur Copies
एक्टर ऋषभ शेट्टी भारतीय सिनेमा खासकर कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

एक्टर ऋषभ शेट्टी भारतीय सिनेमा खासकर कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

निधन (DEATH)

8. एक्टर-डायरेक्टर सुनील आनंद का निधन

  • 28 जुलाई को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता देव आनंद के बेटे एक्टर- डायरेक्टर सुनील आनंद के निधन की आधिकारिक जानकारी आई।
  • जानकारी के मुताबिक उनका निधन 26 जुलाई लंदन में हुआ। वे 70 साल के थे।
  • सुनील ने 1984 में फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से डेब्यू किया था।
  • सुनील ने पिता देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • इसके बाद उन्होंने ‘कार थीफ’ और ‘मैं तेरे लिए’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि वे ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए। उन्होंने नवकेतन फिल्म्स का संभाला।
  • सुनील आनंद ने परिवार के प्रतिष्ठित प्रोडक्शन बैनर ‘नवकेतन फिल्म्स’ की जिम्मेदारी संभाली।
  • वे लंबे समय तक इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़े रहे और इसके कामकाज को आगे बढ़ाते रहे।

आज का इतिहास

  • 1836 में अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
  • 1886 में भारत की पहली महिला विधायक, प्रसिद्ध चिकित्सक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ।
  • 1909 में राइट बंधुओं ने अमेरिकी सेना के लिए पहला विमान तैयार किया था।

————————

ये खबर भी पढ़ें..

भारत में Paytm पेमेंट्स बैंक बंद होंगे:मुर्दों की बॉडी प्रिजर्व करने वाले आविष्कारक डॉ. हेगेंस का निधन 29 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required