pratapgarh rojgar mela up youth employment analysis


उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, यूपी के इस जिले में युवाओं के लिए रोजगार के पाने के लिए जॉब मेला का आयोजन होगा। बता दें कि, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के जरिए जिला रोजगार कार्यालय, प्रतापगढ़ की तरफ 13 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 

इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। जो लोग नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, वे युवा रोजगार मेले में जरुर शामिल हो। आइए आपको तमाम जानकारी बताते हैं। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें

खासतौर पर इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। वैसे अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

भर्ती के बाद चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 10,000 रुपये से 31,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। वैसे भर्ती प्रक्रिया एकदम निःशुल्क है।

रोजगार मेले का लोकेशन

यह रोजगार मेला पुनेट प्राइवेट आईटीआई, सलेम भदारी, लालगंज अजहरा, प्रतापगढ़ में किया जाएगा। नौकरी की चाहत रखने वाले कल यानी 13 अगस्त को भर्ती प्रक्रिया में जरुर शामिल हो।

चयन प्रक्रिया और दस्तावेज

जैसा कि ऊपर बता चुके हैं, इस भर्ती के चयन प्रक्रिया के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। किसी भी चरण के लिए उम्मीदवार को पैसा नहीं देना है। बस अभ्यर्थी को रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसके बाद रिज्यूम, रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र, 10वीं-12वीं, स्नातक की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे जरुरी दस्तावेज लेकर सीधे रोजगार मेले में पहुंच जाएं।

See also  School Holidays: UP To Begin Summer Vacation Tomorrow, Check State-Wise Update | Education and Career News

कैसे करें आवेदन

– सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जाएं।

– इसके बाद Job Seeker/रोजगार मेले से संबंधित ऑप्शन को चूज करें।

– फिर सभी मांगी गई जानकारी को आसानी से रजिस्ट्रेशन कर लें।

– पंजीकरण पूरा होने के बाद रोजगार मेले में 13 अगस्त 2026 को निर्धारित लोकेशन पर पहुंच जाएं। 





Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required