PMIS Prime Minister Internship Scheme 2026 Registration: पीएम इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें आवेदन, हर महीने मिलेगा 9000 का स्टाइपेंड


PMIS Prime Minister Internship Scheme 2026 Registration: आज के समय में नए ग्रेजुएट्स और फ्रेशर्स के लिए नौकरी मिलना आसान नहीं रहा है. कई बार लाख कोशिशों के बाद भी रिज्यूम भेजने पर कंपनियों से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता है. ऐसे में अगर आप भी ऐसे ही परेशानी का सामना कर रहे हैं और अपने करियर की शुरुआत करने का सही मौका ढूंढ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship 2026) आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है. इस स्कीम के जरिए आप देश की प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करके अच्छा और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं. साथ ही इस दौरान आपको हर महीने 9000 का स्टाइपेंड भी मिलेगा, जो आपकी पढ़ाई और खर्चों में मदद करेगा.
 
पीएम इंटर्नशिप स्कीम क्या है?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme) एक सरकारी पहल है, जो भारत के युवा फ्रेशर्स को प्रोफेशनल एक्सपीरियंस और ट्रेनिंग देने के लिए बनाई गई है. इस इंटर्नशिप में आप बड़ी और अच्छी कंपनियों में काम करके अपने स्किल्स को मजबूत कर सकते हैं. इसकी मदद से देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करने का मौका और असली काम का एक्सपीरियंस मिलता है. साथ ही हर महीने स्टाइपेंड और भविष्य में नौकरी पाने में मदद भी मिलती है. 

पीएम इंटर्नशिप 2026 के लिए एलिजिबिलिटी 

इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए कुछ नियम हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है. जिसमें आवेदक भारत के नागरिक होना चाहिए. विदेशी छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा 10वीं  या 12वीं पास, ITI / पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएट (BA, BSc, BCom, BBA, B-Pharma, BE/BTech), पोस्ट ग्रेजुएट (MA, MSc, MCom, MTech), ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग से डिग्री पूरी करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इसमें एज लिमिट 18 से 25 वर्ष के बीच है. 

See also  NTA Responds To UGC-NET Sociology Paper Controversy, Says 'Typographical Errors Not Unusual' | Education and Career News

पीएम इंटर्नशिप में स्टाइपेंड

इस इंटर्नशिप का समय कंपनियों की जरूरत के अनुसार 6 महीने या 9 महीने हो सकती है. साथ ही इसमें मासिक स्टाइपेंड 9000 है. कुछ कंपनियां अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दे सकती हैं. 

पीएम इंटर्नशिप 2026 की लास्ट डेट

हर कंपनी की इंटर्नशिप के लिए अलग- अलग आवेदन की लास्ट डेट होती है. जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम में इंटर्नशिप के लिए 22 मई तक अप्लाई किया जा सकता है.  अशोका लेलैंड में 8 मई इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट है और सेल की 22 मई 2026 है. सभी डिटेल्स और लास्ट डेट की जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए नहीं लगेगी कोई फीस, 14 जून तक जारी होगा एडमिट कार्ड… धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान

पीएम इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं. 

2. इसके बाद Featured Internship पर क्लिक करें, यहां आपको सभी कंपनियों की लिस्ट दिखेगी. 

3. अब View Details पर क्लिक करें और जिस कंपनी में आवेदन करना है, उसका चयन करें. 

4. आप अब Apply Now ऑप्शन पर क्लिक करें, अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो लॉगिन करें और नए यूजर मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें. 

5. इसके अपना फॉर्म भरें, जरूरी जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, शैक्षणिक जानकारी, उम्र, श्रेणी, मार्क्स, पता सही से भरें, साथ ही फोटो और साइन अपलोड करें. 

6. लास्ट में सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म सबमिट करें. 

यह भी पढ़ें – Indian Army TES 56 Entry 2026: जेईई के बाद वर्दी का रास्ता, इंडियन आर्मी TES 56 से बनें अधिकारी

See also  PSEB 10th scorecard via Digilocker: How to download Punjab Board 10th marksheet PDF

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required