Pauri Garhwal: Students Protest Against Dangerous Trees Near School


  • Hindi News
  • Career
  • Pauri Garhwal: Students Protest Against Dangerous Trees Near School

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पौड़ी गढ़वाल के बी आर मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी हाथों में ड्रम लेकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। बच्चों की मांग है कि स्कूल के रास्ते से जर्जर पेड़ों को तुरंत हटाया जाए। यह मामला 27 अगस्त 2026 का है।

बच्चों का कहना था कि ये पेड़ लंबे समय से जोखिम बने हुए हैं। बारिश और तेज हवा में इनके गिरने का डर रहता है। छात्रों ने वन विभाग के DFO ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और ड्रम बजाकर अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी।

स्कूल प्रशासन एक साल से कर रहा है शिकायत

इस मामले में स्कूल और स्थानीय लोगों की ओर से करीब एक साल से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। खतरनाक पेड़ों को जल्द हटाया जाएगा।

स्कूल जाने वाले रास्ते पर मौजूद खतरनाक चीड़ के पेड़ों को लेकर प्रशासन और वन विभाग से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। स्कूल की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी और वन विभाग तक लिखित शिकायतें भेजे जाने का दावा भी किया गया।

प्रिंसिपल ने कहा – बच्चों की चिंता के कारण यहां आना पड़ा

इस बारे में बी.आर. मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल दामोदर ममगाई ने कहा – पेड़ 2025 से जर्जर हैं। उनकी जड़ें खोखली हो गई हैं। इस वजह से मैं पिछले एक साल से वन विभाग से बात कर रहा हूं। लेकिन कहीं भी कोई समाधान न मिलने के बाद, बच्चों की सुरक्षा की चिंता के कारण मुझे यहां आना पड़ा। मुझे बताया गया है कि 30 अगस्त से पहले इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन के अंदर की जाएगी पेड़ काटने की कार्रवाई

See also  IBPS SO admit card 2024 for prelims exam released at ibps.in | Jobs News

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि स्कूल के रास्ते पर मौजूद खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर दिया गया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो दिनों के अंदर इन पेड़ों के काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पेड़ों की वजह से किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा न हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

—————————————————————————

ये खबर भी पढ़ें…

डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती: 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required