Gujarat Launches First Govt Cab Service Bharat Taxi


  • Hindi News
  • Career
  • Gujarat Launches First Govt Cab Service Bharat Taxi | June 2026 Current Affairs

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO अशोक वासवानी पद से हटेंगे

  • कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अशोक वासवानी ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद से हटने (पुनर्नियुक्ति न लेने) का फैसला किया है।
  • अशोक वासवानी का तीन साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है।
  • 27 जून को बैंक ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह निर्णय लिया है और बोर्ड ने इसे स्वीकार कर लिया है।
  • वासवानी ने 1 जनवरी 2024 को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यभार संभाला था।
  • वासवानी को अरबपति बैंकर उदय कोटक के सितंबर 2023 में इस्तीफा देने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था।
  • अशोक वासवानी को ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज में रिटेल, कंज्यूमर, कॉरपोरेट और पेमेंट्स बिजनेस का 35 साल से ज्यादा का अनुभव है।
  • कोटक बैंक से जुड़ने से पहले वे पागाया टेक्नोलॉजीज के प्रेसिडेंट थे। उन्होंने अपने करियर में सिटीग्रुप और बार्कलेज में कई सीनियर लीडरशिप रोल निभाए हैं।
  • अशोक वासवानी कॉमर्स ग्रेजुएट होने के साथ-साथ एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) भी हैं।
  • वर्तमान में वासवानी के अलावा कोटक बैंक की सीनियर लीडरशिप में तीन फुल टाइम डायरेक्टर्स- अनूप कुमार साहा, जयदीप हंसराज और परितोष कश्यप शामिल हैं।

2. गुजरात में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ

  • 27 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारत टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया।
  • ये भारत का पहला जीरो कमीशन राइड हेलिंग प्‍लेटफॉर्म है, जिसमें ड्राइवर केवल मेम्‍बरशिप फीस देकर किराए की पूरी रकम खुद रखेंगे।
  • पहले फेज में इसे गुजरात के 14 प्रमुख शहरों में शुरू किया गया है।
  • भारत टैक्सी को सहकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने मिलकर तैयार किया है, जिसकी थीम ‘सारथी ही मालिक’ रखी गई है।
  • इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • चालकों को बीमा लोन और पेंशन जैसी सहकारी सुविधाओं का लाभ देने की भी योजना है।
See also  Women directors constitute only 18.4% of the board director positions: CFA report | Jobs News

3. सैटेलाइट बेस्‍ड नेविगेशन से पहली बार सफल जेट लैंडिंग

  • 27 जून को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने स्वदेशी GAGAN प्रणाली का उपयोग करते हुए पहली बार किसी जेट विमान की सफल लैंडिंग कराई।
  • GAGAN का पूरा नाम GPS Aided GEO Augmented Navigation है। यह सिस्टम पूरी तरह भारत में निर्मित है।
  • इस परीक्षण में IndiGo के Airbus A320 विमान का उपयोग किया गया।
  • GAGAN सिस्टम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।
  • यह सिस्टम GPS सिग्नलों की सटीकता बढ़ाकर विमान की सुरक्षित और अधिक सटीक लैंडिंग में मदद करती है।
  • इससे छोटे और दूरस्थ हवाई अड्डों पर सुरक्षित लैंडिंग की सुविधा मिलेगी और विमानन क्षेत्र में भारत की स्वदेशी तकनीकी आत्मनिर्भरता बढेगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन की सेशेल्स यात्रा पर

  • 27 जून को पीएम मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर विक्टोरिया पहुंचे।
  • यह यात्रा ‘सागर’ यानी Security and Growth for All in the Region विजन के तहत हो रही है।
  • पीएम मोदी ने सेशेल्स को मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल PS Lespwar सौंपा।
  • मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
  • पीएम ने सेशेल्स के नेशनल बोटैनिकल गार्डन का दौरा किया और दुनिया के सबसे लम्बी उम्र से जीवित भूमि जीव ‘जोनाथन’ कछुए को फल खिलाया।
  • पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया।
  • पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया।
  • ये पीएम मोदी को किसी भी देश द्वारा दिया गया 34वां वैश्विक पुरस्कार है।
See also  Panjab University’s alumnus Pam Kaur is now HSBC’s first woman CFO, know her educational qualification | Jobs News

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. अंसी सोजन ने लंबी कूद में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

  • 27 जून को भारतीय एथलीट अंसी सोजन ने लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 20 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • सोजन ने भुवनेश्वर में आयोजित इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में यह उपलब्धि हासिल की।
  • अंसी सोजन ने 6.85 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता।
  • इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड 6.83 मीटर था जो 2004 के एथेंस ओलंपिक में बना था।
  • अंसी केरल की रहने वाली हैं। उनके पिता एक ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो खुद अपने समय में एथलीट थे।
  • खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ वह भारतीय नौसेना (Indian Navy) में चीफ पेटी ऑफिसर के रूप में भी कार्यरत हैं।

6. एथन वाज भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने

  • 27 जून को गोवा के एथन वाज भारत के 96वें ग्रैंडमास्टर बन गए।
  • एथन ने यह उपलब्धि मात्र 14 साल की उम्र में हासिल की है।
  • एथन ने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में आयोजित ग्रैंडमास्‍टर मिक्‍स टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा किया।
  • एथन लियोन मेंडोंका के बाद गोवा के दूसरे ग्रैंडमास्टर हैं।
  • 2026 कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में एथन ने 2 गोल्ड सहित 3 मेडल जीते थे।

आज का इतिहास

  • 1893 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) के संस्थापक और दूसरी पंचवर्षीय योजना के रणनीतिकार, प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म हुआ।
  • 1901 में काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक और स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ।
  • 2007 में एप्पल इंक ने अपना पहला स्मार्टफोन iPhone बाजार में उतारा।

——————–

See also  ADRE Grade 4 Answer Sheet (Out): Official websites to download | Jobs News

ये खबरें भी पढ़ें…

FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ को निलंबित किया: वेनेजुएला में भूकंप के चलते राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित; 26 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required