NTA JEE Main 2027: Re-apply for Form Correction Before 22 November Deadline


  • Hindi News
  • Career
  • NTA JEE Main 2027: Re apply For Form Correction Before 22 November Deadline

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन 2027 सेशन – 1 को लेकर नया नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, JEE मेन का फॉर्म भरते समय स्टूडेंट्स ने नाम, स्पेलिंग, कैटेगरी या क्वालिफिकेशन जैसी जानकारियां गलत दर्ज कर दी है तो दोबारा फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि पहले ऐसी गलतियां सुधारने के लिए करेक्शन विंडो का इंतजार करना पड़ता था। फिलहाल ये सुविधा JEE Main 2027 के पहले सेशन के लिए दी गई है।

27 से 29 नवंबर तक करेक्शन विंडो ओपन

अगर कोई स्टूडेंट एक से अधिक एप्लिकेशन नंबर का इस्तेमाल करके एग्जाम देता है या ऐसा करने का प्रयास करता है, तो इसे अनुचित माना जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

जो स्टूडेंट JEE Main 2027 सेशन – 1 का फॉर्म पहले ही भर चुके हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आवेदन में छोटी गलती है तो उlके लिए 27 से 29 नवंबर तक करेक्शन विंडो ओपन होगी। लेकिन यदि आवेदन में बड़ी गलती है तो नया फॉर्म भरने का विकल्प मौजूद है।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

फिलहाल JEE मेन 2027 के जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

दोबारा आवेदन करने का मौका भी 22 नवंबर तक ही दिया जाएगा। यह परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, असमिया, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

See also  RPSC APO Recruitment 2026 | Apply Online, Eligibility

NTA रजिस्टर्ड ईमेल, मोबाइल नंबर से देगा जानकारी

कैंडिडेट्स को अपना या अपने माता-पिता या गार्जियन का ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर देना होगा, क्योंकि NTA रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी भेजेगा।

एप्लिकेशन प्रोसेस में मदद के लिए, कैंडिडेट्स NTA से 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

JEE के लिए एलिजिबिलिटी

इस परीक्षा के जरिए देश के प्रमुख इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग कॉलेजों (जैसे NITs, IIITs) में एडमिशन मिलता है। इसके लिए 12वीं की परीक्षा (Physics, Chemistry, Math के साथ) पास कर चुके स्टूडेंट्स या जो स्टूडेंट्स 2027 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। JEE Main परीक्षा देने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है।

नया फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन लिंक

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required