NTA Chairman: कौन होता है NTA का चेयरमैन और कैसे होती है नियुक्ति, कितनी मिलती है तनख्वाह?


NTA Chairman: नीट पेपर लीक और री-एग्जाम के रिजल्ट में शिकायतों के बाद से NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने इस संस्था को देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर पहुंचा दिया है. ऐसे में लोग इस संस्था और इसके चेयरमैन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं. कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि एनटीए का अध्यक्ष कौन होता है और उसकी नियुक्ति कैसे होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एनटीए का अध्यक्ष कौन होता है, उसकी नियुक्ति कैसे होती है और उन्हें सैलरी कितनी मिलती है. 

क्या है एनटीए और क्यों है इतनी अहम? 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली स्वायत्त संस्था है. इसकी स्थापना हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीकी आधारित परीक्षा प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य की गई थी. एनटीए मेडिकल, इंजीनियरिंग और यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होने वाली कई राष्ट्रीय परीक्षाएं आयोजित करती है. इनमें नीट, यूजी, जेईई मेन्स, सीयूईटी और यूजीसी नेट जैसी परीक्षाएं शामिल है. हर साल करोड़ों छात्रों का भविष्य इन परीक्षाओं से जुड़ा होता है. 

इस समय कौन है एनटीए के अध्यक्ष? 

फिलहाल रिटायर्ड प्रो. प्रदीप कुमार जोशी एनटीए के अध्यक्ष है, उन्हें अगस्त 2023 में शिक्षा मंत्रालय ने इस पद की जिम्मेदारी सौंपी थी. प्रदीप कुमार जोशी से पहले संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं. शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में लंबे एक्सपीरियंस के कारण उन्हें एनटीए की जिम्मेदारी दी गई. प्रदीप कुमार जोशी का मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं, जबकि उनकी पढ़ाई कानपुर में हुई. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की और बाद में यूनिवर्सिटी और अलग-अलग सरकारी संस्थानों में कई बड़े पदों पर काम किया. शिक्षा प्रशासन में लंबे अनुभव के बाद वे यूपीएससी के अध्यक्ष बने और फिर उन्हें अगस्त 2023 में एनटीए के अध्यक्ष नियुक्त किया गया. 

See also  AP SSC marks memo at results.bse.ap.gov.in, manabadi.com Live: How to download scorecard at LEAP Mobile App

ये भी पढ़ें-OMR में 305 नंबर, रिजल्ट में सिर्फ 64! NEET रिजल्ट की कहां करें शिकायत, क्या दोबारा होगी जांच?

कैसे होती है एनटीए अध्यक्ष की नियुक्ति? 

एनटीए के अध्यक्ष की नियुक्ति भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय करता है. आमतौर पर इस पद पर शिक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ या वरिष्ठ प्रशासक को नियुक्त किया जाता है, जिनके पास बड़े संस्थान के संचालन का एक्सपीरियंस हो. एनटीए का संचालन एक गवर्निंग बॉडी के माध्यम से किया जाता है, जिसका नेतृत्व चेयरपर्सन करते हैं. वहीं एजेंसी के रोजमर्रा के प्रशासनिक और कार्यकारी कामकाज की जिम्मेदारी डायरेक्टर जनरल संभालते हैं. यह पद आमतौर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को दिया जाता है. 

कितनी मिलती है एनटीए की सैलरी?

एनटीए ने हाल ही में आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उसके वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी और कुल वेतन व्यय की जानकारी मांगे गए प्रारूप में उपलब्ध नहीं है. इसलिए एजेंसी ने शेष अधिकारियों के वेतन का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया. हालांकि अगस्त 2023 के उपलब्ध वेतन संबंधी रिकार्ड के अनुसार उस समय एनटीए के डायरेक्टर जनरल का मासिक सकल वेतन लगभग 3.08 लाख रुपये था. वहीं वरिष्ठ एनटीए निदेशक का मासिक वेतन करीब 3.35 लाख रुपये और निदेशक स्तर के अधिकारियों का वेतन लगभग 2.18 लाख से 2.27 लाख रुपये प्रतिमाह था. 

ये भी पढ़ें-Sonia Sehrawat: कॉकरोच पर इंस्टा स्टोरी लगाने वाली सोनिया सहरावत की सैलरी कितनी, RAF में कैसे मिलती है जॉब?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  HPBOSE opens Class 10, 12 compartment and improvement exam registrations 2026; June 1 last date to apply without late fee

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required