NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती


एनटीए ने अलग-अलग क्षेत्र में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती में कंटेंट क्रिएशन, रिसर्च, डेटा एनालिसिस, टेस्ट सिक्योरिटी और लाइव ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों से जुड़े पद शामिल है. इसके अलावा एजेंसी ने यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पद की योग्यता और दूसरी पात्रता शर्तों की जांच करने के बाद आवेदन कर सकते हैं. यंग प्रोफेशनल पदों के लिए उम्मीदवार यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया एनटीए की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार पूरी करनी होगी.   

इन पदों पर होगी भर्ती

एनटीए रिक्रूटमेंट 2026 के तहत कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें अलग-अलग क्षेत्र के पद शामिल हैं, जैसे वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर का 1 पद, इंग्लिश कंटेंट राइटर का 1 पद, डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव का 1 पद, रिसर्चर का 1 पद, जनरल मैनेजर टेस्ट सिक्योरिटी एंड लाइव ऑपरेशंस का 1 पद, यंग प्रोफेशनल एकेडमिक रिसर्च के 12 पद, यंग प्रोफेशनल लीगल रिसर्च के 2 पद और यंग प्रोफेशनल फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च के 2 पद शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें-UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार

एनटीए भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन  

एनटीए की ओर से जारी भर्ती के अनुसार उम्मीदवारों को सबसे पहले एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद संबंधित भर्ती विज्ञापन खोल कर उसमें दी गई योग्यता, पात्रता और पद से जुड़ी दूसरी जानकारी देखनी होगी. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी. इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट और प्रमाण पत्र भी लगाने होंगे.  पूरा आवेदन dir-admin@nta.gov.in पर ईमेल के जरिए भेजना होगा. वहीं उम्मीदवारों जमा किए गए आवेदन की एक कॉपी फ्यूचर के लिए भी अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.  

See also  UPSC Prelims Result 2026 Date, Time Live: When Will UPSC Release CSE Result? Check PDF Download Direct Link And Expected Cut Off

यंग प्रोफेशनल पदों के लिए प्रतिभा सेतु से आवेदन 

एनटीए ने यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए आवेदन यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से भी आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर एकेडमिक रिसर्च, लीगल रिसर्च और फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा. प्रतिभा सेतु के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और दूसरी पात्रता शर्तों की जांच करनी होगी. योग्य उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, एक्सपीरियंस और स्पेशियलिटी के आधार पर संबंधित प्रोफेशनल असाइनमेंट के लिए विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required