Noel Tata Retires From Trent


  • Hindi News
  • Career
  • Noel Tata Retires From Trent | India Oman Naseem Al Bahr Exercise Ends

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1.’युगे युगीन भारत संग्रहालय’ को मंजूरी

  • 12 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ बनाए जाने को मंजूरी दी है।
  • इस संग्रहालय की अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रुपए होगी
  • इसका उद्देश्य भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना।
  • ये संग्रहालय लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा और ये ये फ्रांस के लूरवे संग्रहालय से भी बड़ा होगा।
  • ऐतिहासिक इमारतों का पुनः उपयोग किया जाएगा। यानी पुरानी इमारतों की ऐतिहासिक और वास्तुशिल्पीय पहचान बनाए रखते हुए उन्हें संग्रहालय में बदला जाएगा।
  • इसमें भारतीय वास्तुकला और नगर निर्माण, गणित एवं खगोल विज्ञान, भाषाएं और लिपियां प्रदर्शित की जाएंगी।
  • ये प्रोजेक्ट 2030-31 तक पूरा होगा। पहली गैलरी 2027 तक खोल दी जाएगी।
  • भारत के 5,000 साल के इतिहास और उसकी सभ्यतागत यात्रा से जुड़ी लगभग 18 लाख दुर्लभ कलाकृतियों और वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • प्राचीन ज्ञान प्रणालियों, गणित और खगोल विज्ञान से लेकर वास्तुकला, कला, भाषाओं और आध्यात्मिकता को शामिल किया जाएगा।
  • ये म्यूजियम शानदार अनुभवों और विश्व-स्तरीय गैलरियों के जरिए हमारी हजारों साल पुरानी विरासत को प्रदर्शित करेगा।

रिटायरमेंट (RETIREMENT)

2.नोएल टाटा ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर हुए

  • 12 नवंबर को टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल टाटा अपने पद से रिटायर हुए।
  • नोएल 29 साल से इस पद पर थे। अब उनकी जगह बहराम वकील नए डायरेक्टर होंगे।
  • कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक नोएल चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चैयरमैन के रूप में नियुक्त रहेंगे।
  • इसके अलावा नोएल टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर के तौर पर पहले हीइ तरह ही बने रहेंगे।
  • टाटा ग्रुप के नियम है कि कंपनी में बोर्ड मेंबर के रूप में काम कर रहे अधिकारियों के रिटायरमेंट की उम्र 70 साल तय है।
  • नोएल टाटा की उम्र 70 साल पूरी हो चुकी है, इसीलिए नियम का पालन करते हुए उन्होंने कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से हटने का फैसला किया है।
  • इसके अलावा, वे टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन और इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल इंडिया के डायरेक्टर पद से भी इस्तीफा देंगे।
  • टाटा ग्रुप की कॉर्पोरेट गवर्नेंस पॉलिसी के मुताबिक, सभी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 65 साल की उम्र में और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 70 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।
  • टाटा ट्रेंट समूह की एक प्रमुख रिटेल और लाइफस्टाइल कंपनी है, जिसकी स्थापना 1998 में हुई थी।
See also  हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
टाटा ट्रेंट लिमिटेड में किफायती और ट्रेंडी फैशन का रिटेल फॉर्मेट सुपर मार्केट शामिल हैं।

टाटा ट्रेंट लिमिटेड में किफायती और ट्रेंडी फैशन का रिटेल फॉर्मेट सुपर मार्केट शामिल हैं।

3.भारत-ओमान के बीच ‘नसीम अल बहर’ एक्सरसाइज पूरी हुई

  • 12 नवंबर को भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी ने अपने द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ (सी ब्रीज) पूरा किया।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल (इंटरऑपरेबिलिटी) को बेहतर बनाना, प्रोफेशनल को-ऑपरेशन को मजबूत करना और आपसी समझ को बेहतर करना है।
  • रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘हार्बर चरण’ (बंदरगाह पर होने वाला चरण) के दौरान, दोनों नौसेनाओं की विशेषज्ञ टीमों के बीच ‘विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान’ (SMEE) आयोजित किए गए।
  • इस अभ्यास में दोनों देशों ने एक्सप्लोसिव ऑरडेंस डिसपोजल (Explosive Ordnance Disposal), माइन काउंटरमेजर ऑपरेशंस (समुद्री सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के अभियान) और हाइड्रोग्राफी (जल सर्वेक्षण) किए।
  • इस एक्सरसाइज में सी फेज में भारतीय नौसेना के जहाज ‘सूरत’ और ओमान की रॉयल नेवी के जहाज ‘अल-मुअज्जर’ के बीच ऑपरेशन्स हुए।
  • इनमें ‘विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर’ (जहाज पर चढ़कर तलाशी लेने और जब्त करने) का संयुक्त अभ्यास और ‘क्रॉस-डेक’ ऑपरेशन शामिल थे।
  • इससे दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को मिलकर काम करने की प्रक्रियाओं का अभ्यास करने और आपसी परिचालन तालमेल को बेहतर बनाने का मौका मिला।
ये नसीम अल बह्र’ का 15वां संस्करणका है।

ये नसीम अल बह्र’ का 15वां संस्करणका है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. ‘क्लाइमेट चेंज परफॉरमेंस इंडेक्स’ में भारत 28वें नंबर पर

  • 12 नवंबर को ‘क्लाइमेट चेंज परफॉरमेंस इंडेक्स’ यानी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में भारत 28वें नंबर पर आया है।
  • हालांकि किसी भी देश ने परफॉरमेंस इंडेक्स के क्राइटेरिया को पूरा नहीं किया है और कोइ भी देश टॉप-3 में तीन में शामिल नहीं हुआ है।
  • डेनमार्क नवीकरणीय ऊर्जा में उच्च हिस्सेदारी के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर यानी चौथे नंबर पर आया है।
  • भारत को इस सूचकांक में 60.85 नंबर मिले। भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल ये गिरावट आई है।
  • भारत CCPI 2025 में 10वें स्थान पर था और CCPI 2026 में 23वें स्थान पर फिसल गया था।
  • गिरावट के बावजूद भारत ने समग्र रूप से अपनी ‘मध्यम’ (Medium) रेटिंग बरकरार रखी है।
  • यह सूचकांक जर्मनवॉच (Germanwatch), न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया जाता है, जो 64 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु प्रयासों का मूल्यांकन करता है।
  • रिपोर्ट में सोलर और विंड एनर्जी, रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल किया गया है।
See also  US Citizenship Birthright for Foreign-Born Children

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. ईरा आदित्य राउत ने स्कूबा डाइविंग में बनाए 6 विश्व रिकॉर्ड

  • 12 नवंबर को महाराष्ट्र की 10 साल की ईरा आदित्य राउत ने स्कूबा डाइविंग में एक दिन में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।
  • 10 वर्षीय ईरा ने 17 घंटे और 35 मिनट की उम्र में सकूबा डाइब कर दुनिया की सबसे कम उम्र की क्वालिफाइड स्कूबा डाइवर बनी हैं।
  • ईरा ने यह उपलब्धि अंडमान-निकोबार के शहीद द्वीप स्थित डाइव ट्राइब सेंटर में हासिल की।
  • ईरा की स्कूबा डाइविंग योग्यता को अंतरराष्ट्रीय संस्था स्कूबा स्कूल्स इंटरनेशनल (SSI) ने प्रमाणित किया है।
  • ईरा ने अंडरवॉटर हैंड सिग्नल यानी एक मिनट में 55 स्कूबा डाइविंग हैंड सिग्नल दिखाए।
  • ईरा ने एक मिनट में पानी के अंदर 50 मीटर की दूरी तय की और पानी के अंदर 30 डाइविंग टूल की पहचान की।
  • इसके साथ ही ईरा ने पानी के अंदर 45 समुद्री प्रजातियों की पहचान की।
ईरा ने एक ही दिन में छह रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि दर्ज की ।

ईरा ने एक ही दिन में छह रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि दर्ज की ।

मिसलीनियस

6. महाराष्ट्र के 3 समुद्री तटों को मिला ‘ब्लू फ्लैग’ सर्टिफिकेशन

  • 12 नवंबर को महाराष्ट्र के 3 समुद्र तट लाडघर, गुहागर और श्रीवर्धन बीचेस को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला।
  • ये सर्टिफिकेशन फाउंडेशन ऑफ एनवायरमेंटल एजुकेशन कोपेनहेगन, डेनमार्क देता है।
  • ये सर्टिफिकेशन 33 कड़े क्राइटेरिया जैसे तट की सफाई, पानी की क्वालिटी, एनवायरमेंट मैनेजमेंट, सिक्योरिटी और सर्विस जैसी सुविधाओं को देखने के बाद दिया जाता है।
  • तीनों समुद्र तटों पर 15 नवंबर से ब्लू फ्लैग सीजन शुरू होगा। इस उपलब्धि से राज्य में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  • ब्लू फ्लैग दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित स्वैच्छिक इको-लेबल (Eco-Label) है जो स्वच्छ तटों को दिया जाता है।
See also  SSC CGL tier one exam dates 2026 announced; check paper pattern, admit card tentative release date - details
भारत में टोटल 22 ब्लू फ्लैग तट हैं। भारत में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तटीय प्रबंधन की निगरानी करता है।

भारत में टोटल 22 ब्लू फ्लैग तट हैं। भारत में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तटीय प्रबंधन की निगरानी करता है।

7. हैदराबाद का पंजागुट्टा में भारत का पहला AI पुलिस स्टेशन

  • 11 नवंबर को हैदराबाद के पंजागुट्टा में भारत के पहले पहला AI पुलिस स्टेशन शुरू होगा।
  • तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद के निर्देश पर यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।
  • दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में DGP सी.वी. आनंद इसका शुभारंभ करेंगे।
  • AI पुलिस स्टेशन में स्टेशन पर स्थापित ‘सेतु (Setu) कियोस्क’ के जरिए 10 भाषाओं में शिकायत की जा सकेगी।
  • AI शिकायत को लोकल भाषा में अनुवाद करके संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगा और FIR भी AI की मदद से की जाएगी।
  • इस स्टेशन में केस डायरी और जांच रिपोर्ट तैयार करने में AI का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • साथ ही ये स्टेशन क्षेत्र में अपराध के पैटर्न, ट्रैफिक जाम, हॉस्टल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया जाएगा।
  • पुलिसकर्मियों को AI तकनीक के इस्तेमाल के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

आज का इतिहास ————————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 12 नवंबर:गौतम अडाणी ने अपनी संपत्ति के उत्तराधिकारी का ऐलान किया, भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required