NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा कल, डिजाइनर कपड़े से लेकर जूते तक बैन; यहां देखें डॉक्यूमेंट से ड्रेस कोड तक पूरी डिटेल


NEET UG 2026: NEET UG 2026 परीक्षा देशभर के लाखों छात्रों के लिए बहुत जरूरी है. इसी परीक्षा के जरिए ही मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है. इस साल यह परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले National Testing Agency (NTA) ने साफ-साफ नियम और गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, जिन्हें हर छात्र को मानना जरूरी है.

अगर कोई छात्र इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकता. इसलिए तैयारी के साथ-साथ इन नियमों को समझना भी बहुत जरूरी है. तो आइए आज हम आपको नीट यूजी परीक्षा की डॉक्यूमेंट से ड्रेस कोड तक पूरी डिटेल बताते हैं. 

नीट यूजी परीक्षा का समय और एंट्री नियम

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, और इसके लिए एग्जाम सेंटर में एंट्री सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगी. छात्रों को ध्यान रखना होगा कि आखिरी एंट्री का समय 1:30 बजे तक ही है, इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं जिससे उनकी सुरक्षा जांच, बायोमैट्रिक प्रक्रिया और अन्य चीजें बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकें और समय पर परीक्षा दे सकें. 

NEET UG ड्रेस कोड 

NTA ने निर्देश दिया है कि NEET परीक्षा में छात्रों को साधारण और हल्के कपड़े पहनकर आना चाहिए. अभ्यर्थी आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट और साधारण पैंट या ट्राउजर पहन सकते हैं, जिससे आराम से परीक्षा दे सकें. वहीं, फुल स्लीव कपड़े, भारी या डिजाइनर कपड़े, ज्यादा बटन या मेटल वाली जींस और कई लेयर वाले कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ये चेकिंग में समय बढ़ा सकते हैं. अगर कोई छात्र धार्मिक या पारंपरिक कपड़े पहनकर आता है, तो उसे सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले पहुंच जाए, जिससे उसकी अच्छी तरह से जांच पूरी हो सके. 

See also  Singapore’s Caning Rule Sparks Debate: Why Is Hitting Children In Schools Still An Option? Where India Stands | Education and Career News

जूते और फुटवियर के नियम

NEET परीक्षा में फुटवियर को लेकर साफ नियम बनाए गए हैं, जिसके अनुसार जूते पहनकर परीक्षा केंद्र में जाना पूरी तरह मना है. छात्रों को सिर्फ चप्पल या लो हील सैंडल पहनने की अनुमति दी गई है जिससे सुरक्षा जांच जल्दी और आसानी से हो सके. हाई हील या भारी जूते जैसे फुटवियर से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसे जूतों की वजह से चेकिंग में ज्यादा समय लगता है और प्रवेश प्रक्रिया धीमी हो जाती है. 

किन चीजों पर है बैन 

NEET परीक्षा में सुरक्षा कारणों से जूलरी और कई अन्य चीजों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, इसलिए छात्रों को परीक्षा केंद्र में घड़ी, अंगूठी, चेन, कंगन, इयररिंग, नाक की लौंग जैसी कोई भी जूलरी पहनकर नहीं जाना चाहिए. इसके अलावा बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, कड़ा, ताबीज और किसी भी तरह के मेटल आइटम भी ले जाने या पहनने की अनुमति नहीं है. 

क्या-क्या चीजें ले जाना सख्त मना है

NEET परीक्षा में कई चीजें सख्त तौर पर प्रतिबंधित हैं, इसलिए छात्रों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बिल्कुल नहीं ले जाने चाहिए. इसके अलावा किताबें, नोट्स, कागज, बैग, पर्स और बेल्ट जैसी सामान्य दिखने वाली चीजें भी अंदर ले जाना मना है. 

यह भी पढ़ें – JEE Advanced 2026 के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, फटाफट करें अप्लाई

NEET UG 2026 जरूरी डॉक्यूमेंट्स

NEET परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरूरी है, जिनके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. इनमें सबसे पहले NEET एडमिट कार्ड शामिल है, जो परीक्षा का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसके साथ किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक ले जाना जरूरी है. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और पूरी तरह भरा हुआ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी साथ रखना होगा. अगर ये सभी  डॉक्यूमेंट्स साथ नहीं होंगे, तो छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. 

See also  FMGE Result 2026: विदेश से MBBS करने वालों को बड़ा झटका, FMGE में सिर्फ 5,086 उम्मीदवार हुए सफल

यह भी पढ़ें – NEET 2026 में आवेदकों की रफ्तार धीमी, सिर्फ 3 हजार की बढ़ोतरी ने खड़े किए कई सवाल?

बायोमैट्रिक और चेकिंग प्रक्रिया

NEET परीक्षा में सभी छात्रों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक जांच और पूरी फ्रिस्किंग प्रक्रिया की जाती है, जिसमें फिंगरप्रिंट और अन्य पहचान संबंधी जांच शामिल होती है. यह प्रक्रिया हर अभ्यर्थी के लिए जरूरी होती है और इसमें समय भी लग सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वपरीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. अगर किसी कारण से बायोमैट्रिक जांच में कोई समस्या आती है, तो भी छात्र को परीक्षा देने से नहीं रोका जाता, लेकिन उसे एक अंडरटेकिंग फॉर्म भरना पड़ सकता है और आगे की प्रक्रिया सेंटर की निगरानी में पूरी की जाती है. 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा देने जा रहे हैं? बस यात्रा रहेगी फ्री, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required