NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा छात्र क्वालीफाई, पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। यह रिजल्ट री-एग्जाम का है। कुल करीब 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख छात्रों ने क्वालीफाई कर लिया है। रिजल्ट समय पर आ गया है, इसलिए मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया बिना देरी के शुरू हो सकेगी।

पूरे देश के लगभग हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से टॉपर्स निकले हैं। सबसे ज्यादा अंक 715/720 दो छात्रों ने हासिल किए Aryan Gupta पंजाब से और Panshul Bansal हरियाणा से। इस बार क्वालीफाई करने वालों में 58% से ज्यादा महिलाएं हैं। महिलाओं का क्वालिफिकेशन प्रतिशत भी पुरुषों से थोड़ा ज्यादा रहा।

उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा क्वालीफाई छात्र (1.7 लाख से ज्यादा), लक्षद्वीप से सबसे कम 43 छात्र योग्य हुए। ज्यादातर टॉप परफॉर्मिंग छात्र 17 से 19 साल के बीच के हैं। यह परीक्षा 13 भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में हुई थी।

20 लाख में से 11.21 लाख क्वालीफाई

भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 सेंटर्स पर NEET (UG) 2026 के लिए कुल मिलाकर लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और उनसे जुड़े प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।

See also  He cracked NEET with AIR 55, became an AIIMS doctor, then topped GATE AI with AIR 1 — meet the doctor redefining the future of healthcare

आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने किया टॉप

138 उम्मीदवारों ने कुल 720 अंकों में से 690 अंक से अधिक प्राप्त किए। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक ने पहली बार परीक्षा दी और लगभग सभी 17 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के थे। 19 उम्मीदवारों ने 700 से ऊपर स्कोर किया। सबसे अधिक 715 अंक दो छात्रों पंजाब आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल को प्राप्त हुए। 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या अधिक, 10,160 ने 600 या अधिक और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या अधिक अंक हासिल किए।

रिजल्ट कैसे तैयार हुआ?

NTA ने इस बार प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया। 25 जून को Provisional answer key जारी की गई। 13-15 जुलाई को छात्रों को OMR शीट और उनके जवाब दिखाए गए। 16 जुलाई को Final answer key और रिजल्ट साथ में घोषित कर दिए गए। परीक्षा 21 जून 2026 को 5,440 केंद्रों पर हुई थी।

पेपर हो गया था लीक

मूल NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी। परीक्षा के बाद राजस्थान में गेस पेपर व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर घूमने लगा। इस गेस पेपर में असली परीक्षा के 100 से ज्यादा सवाल मैच कर रहे थे। जांच में पता चला कि कुछ कोचिंग सेंटर्स और अंदरूनी लोगों ने पेपर लीक किया था।

See also  ICAI CA scorecard link at caresults.icai.org; steps to download via login credentials

इसके बाद सरकार और NTA ने पूरी परीक्षा रद्द कर दी थी। CBI ने इस मामले की जांच की और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रों, अभिभावकों और विपक्ष की तरफ से भारी विरोध हुआ। कुछ छात्रों ने आत्महत्या जैसे कदम भी उठाए।

NTA ने सख्त सुरक्षा के साथ 21 जून 2026 को री-एग्जाम कराया। इस बार किसी भी तरह के लीक की पुष्टि नहीं हुई। NTA ने सोशल मीडिया पर फैली कुछ फेक वीडियो और अफवाहों को भी खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें: संसद के मानसून सत्र का एजेंडा जारी, 7 बिल सूची में शामिल, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल गायब



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required