NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रिफंड हेतु आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर बैंक विवरण सावधानी से भरें.

अगर आपने NEET UG 2026 की 3 मई को हुई परीक्षा दी थी और अब तक फीस रिफंड के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं की है, तो आपके पास एक और मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए बैंक डिटेल अपडेट करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई से बढ़ाकर 14 जुलाई 2026 कर दी है. एजेंसी का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र अभी भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं.

दरअसल, 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी. इसके बाद एनटीए ने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस करने का फैसला लिया. इसके लिए छात्रों से उनके बैंक खाते की जानकारी मांगी जा रही है, ताकि रिफंड की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा सके.

हालांकि, रिफंड प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अब तक अपेक्षा के अनुरूप छात्रों ने बैंक डिटेल अपडेट नहीं की है. एनटीए के मुताबिक, 10,28,223 अभ्यर्थियों ने अपने बैंक खाते की जानकारी सफलतापूर्वक अपडेट कर दी है और उनके रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. लेकिन परीक्षा में शामिल हुए 22 लाख से अधिक छात्रों की तुलना में यह संख्या आधी से भी कम है. यानी करीब 12 लाख छात्र अब भी इस जरूरी प्रक्रिया से दूर हैं.

See also  NEET UG Paper Leak: NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा

इसी वजह से एजेंसी ने अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि कोई भी छात्र फीस रिफंड से वंचित न रह जाए. एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द अपनी बैंक जानकारी सत्यापित करने की अपील की है.

कब आ सकता है पैसा?

एनटीए के अनुसार, जिन छात्रों की बैंक जानकारी सही पाई जाएगी, उनके खाते में बैंक डिटेल अपडेट होने के लगभग 7 से 15 दिनों के भीतर रिफंड की राशि भेज दी जाएगी. इसलिए आवेदन करते समय बैंक खाता नंबर और अन्य जानकारी बिल्कुल सही भरना जरूरी है. गलत जानकारी होने पर रिफंड में देरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें – NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बैंक डिटेल अपडेट नहीं की है, वे 14 जुलाई 2026 से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें. तय समय के भीतर जानकारी अपडेट करने पर ही फीस रिफंड की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेगी.

ऐसे करें बैंक डिटेल अपडेट

फीस रिफंड के लिए छात्रों को सबसे पहले NEET UG 2026 के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद “Bank Account Details Confirmation/Updation” लिंक पर क्लिक करें. यहां अपना बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और अन्य जरूरी जानकारी सावधानी से भरें. चाहें तो कैंसिल चेक की कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें – मेडिकल कॉलेजों के लिए NMC की सख्ती, 70 संस्थानों को नोटिस; तुरंत लगानी होगी CCTV व्यवस्था

See also  CGBSE Class 10 Result 2026 declared: Here's how to check your SSC scorecard, direct link and steps to download marksheet

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required