NEET Re Exam 2026: 1 मिनट की देरी से टूटा डॉक्टर बनने का सपना, सेंटर के बाहर रोते-बिलखते रहे छात्र, नहीं मिली एंट्री
NEET Re Exam 2026: नीट यूजी 2026 री एग्जाम आज यानी 21 जून को बहुत कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुआ. देश के 551 शहरों और 14 इंटरनेशनल जगह पर 5,440 सेंटरों पर 22 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने दोबारा परीक्षा दी. नीट यूजी एग्जाम 2026 के दिन देश के कई इलाक शहरों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कुछ मिनट या कुछ सेकंड की देरी छात्रों के लिए भारी पड़ गई है. लाखों परीक्षार्थियों के बीच डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे कई छात्र गेट बंद होने के बाद अंदर नहीं जा सके.
हैदराबाद, भोपाल, जयपुर और बेंगलुरु से सामने आई तस्वीरों ने परीक्षा के सख्त नियमों और छात्रों की बेबसी की तस्वीर दिखाई है. दोपहर 2:00 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए एनटीए ने दोपहर 1:30 बजे तक एंट्री की अनुमति दी थी. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, इसी सख्त नियम के कारण कई परीक्षार्थी देने से वंचित रह गए.
हैदराबाद में ट्रैफिक जाम की वजह से लेट होने पर नहीं मिली एंट्री
हैदराबाद के जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी सेंटर पर चार मेडिकल अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक तो पहुंचे, लेकिन तय समय सीमा में कुछ मिनट देर हो गई. जानकारी के अनुसार, केंद्र के आसपास बड़ा ट्रैफिक जाम लगा था, जिसके चलते छात्र समय पर गेट तक नहीं पहुंच सके. छात्रों को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोक दिया गया. बताया गया कि गेट बंद होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. छात्रों और उनके परिजनों ने काफी कोशिश की, लेकिन परीक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें वापस भेज दिया गया. पुलिस और केंद्र प्रशासन का कहना था कि एक बार गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा सकता. परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा को देखते हुए समय सीमा का पालन करना अनिवार्य है.
Bengaluru, Karnataka: Students are seen crying after arriving late at the NEET examination centre pic.twitter.com/TYug1N9lep
— IANS (@ians_india) June 21, 2026
भोपाल में 1 मिनट की देरी पड़ी भारी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. सुभाष एक्सीलेंस स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा निर्धारित समय से 1 मिनट से भी कम देरी से पहुंची, लेकिन उसे परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिली. छात्र और उसके पिता ने तैनात जवानों से काफी अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि वह गलती से पहले दूसरे केंद्र पहुंच गए थे, जिसके कारण कुछ मिनट की देरी हो गई. इसके बावजूद नियमों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. केंद्र के बाहर छात्रा काफी देर तक रोती रही, लेकिन कोई राहत नहीं मिली और उसे वापस लौटना पड़ा.
VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: Two students denied entry into the exam centre for NEET-UG re-examination after arriving late.
Amir Qadri, uncle of one of the aspirants, says, “I have come here with my nephew for his examination. While on our way to the examination centre, we… pic.twitter.com/O1gRJAFQ4o
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
जयपुर में गेट के बाहर रोती रही छात्रा
जयपुर में भी एक छात्र का डॉक्टर बनने का सपना कुछ मिनट की देरी के कारण टूट गया. सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर पहुंची दिव्यांशी नाम की छात्रा को एंट्री नहीं मिली. छात्रा का कहना था कि वह ठीक है 1:30 बजे अंदर पहुंच पर पहुंची थी और घड़ी में 1:31 भी नहीं हुआ था, इसके बावजूद गेट बंद हो चुका था. छात्र और उसके पिता लंबे समय तक केंद्र के बाहर खड़े होकर अधिकारियों से गुहार लगाते रहे, उन्होंने ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए प्रवेश देने की मांग की. लेकिन पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए एंट्री देने से इनकार कर दिया. काफी देर तक रोन और अनुरोध करने के बाद छात्रा को निराश होकर वापस लौटना पड़ा.
बेंगलुरु में छात्राओं ने फांदी दीवार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सबसे अलग तस्वीर सामने आई है. यहां तीन छात्राएं परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट देरी से पहुंची; जब उन्होंने देखा की मुख्य गेट बंद हो चुका तो वह किसी तरह लोहे की रेलिंग पार कर परिसर के अंदर पहुंच गई. हालांकि अंदर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला है, परीक्षा केंद्र का अंदर का गेट भी बंद हो चुका है. इसके बाद वे परीक्षा हॉल तक नहीं पहुंच सकी और उन्हें वापस लौटना पड़ा. इस दौरान केंद्र के बाहर छात्राएं रोती नजर आई.
VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: Two students denied entry into the exam centre for NEET-UG re-examination after arriving late.
Amir Qadri, uncle of one of the aspirants, says, “I have come here with my nephew for his examination. While on our way to the examination centre, we… pic.twitter.com/O1gRJAFQ4o
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
एक्सीडेंट के बाद भी नहीं मिली राहत
भोपाल में ही एक दूसरा मामला भी सामने आया, जहां एक छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचने के रास्ते में एक्सीडेंट हो गया. परिजनों के अनुसार पहले छात्र को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, उसके बाद वह परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक गेट बंद हो चुका था. परिजनों ने अधिकारियों को पूरी स्थिति समझाई लेकिन परीक्षा शुरू होने और समय सीमा समाप्त होने का हवाला देकर उन्हें एंट्री नहीं दी गई.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI