NEET Re-Exam: नागपुर के छात्र को अबू धाबी में मिला NEET री-एग्जाम सेंटर, NTA ने बताई पूरी कहानी


नागपुर के एक अभ्यर्थी को NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने को लेकर उठे सवालों के बीच अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सामने आया है. NEET (UG) 2026 परीक्षा को 21 जून तक स्थगित किए जाने के बाद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर (Exam City) में संशोधन का अवसर दोबारा दिया गया था. एजेंसी ने बताया कि करीब 3.2 लाख अभ्यर्थियों ने इस सुधार विंडो का इस्तेमाल किया और इनमें से 99.5 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों को उनकी पसंद का परीक्षा शहर आवंटित किया गया.

क्या था मामला?

दरअसल, नागपुर के अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए जब उसने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसके होश उड़ गए. अबू धाबी में स्थित एक एग्जाम सेंटर शो हो रहा था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर NTA पर काफी सवाल उठ रहे थे. जिसके बाद अब NTA ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अबू धाबी केंद्र का चयन उम्मीदवार के लॉगिन से हुआ

NTA के रिकॉर्ड के मुताबिक संबंधित मामले में परीक्षा शहर को अबू धाबी में बदलने की प्रक्रिया उम्मीदवार के अपने रजिस्टर्ड लॉगिन के माध्यम से की गई थी. एजेंसी के अनुसार सिस्टम में दर्ज गतिविधियों से पता चलता है कि यह बदलाव एक ही यूजर की तरफ से किया गया था.

अंतिम समय में नागपुर केंद्र की मांग

हालांकि, 19 जून की शाम को परीक्षा से सिर्फ 48 घंटे पहले NTA को अनौपचारिक रूप से केंद्र को अबू धाबी से नागपुर बदलने का अनुरोध मिला. एजेंसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसी शाम उम्मीदवार के पिता से संपर्क किया और आवश्यक प्रोसेस पूरी कराने में मदद की.

तीन बार दिखा अबू धाबी केंद्र

See also  CBSE Result 2026: डिजिलॉकर पर अकाउंट नहीं तो कैसे देख पाएंगे रिजल्ट? जानें इसे एक्टिव करने का तरीका

NTA का कहना है कि रिकॉर्ड के अनुसार एक बार उम्मीदवार की आईडी से परीक्षा केंद्र अबू धाबी में बदला गया और दो अन्य मौकों पर भी केंद्र का प्रीव्यू अबू धाबी के रूप में देखा गया था. इसके बावजूद एजेंसी ने छात्र के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्र बदलने की प्रक्रिया पूरी की.

यह भी पढ़ें- NEET Re-Exam 2026: 22.79 लाख स्टूडेंट्स, 551 शहर… डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड और क्या करें-क्या नहीं? NEET री-एग्जाम का A To Z

‘स्टूडेंट फर्स्ट’ नीति पर जोर

NTA ने कहा कि उसकी प्राथमिकता हमेशा छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखना है. एजेंसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने में अनावश्यक परेशानी न हो और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.

यह भी पढ़ें- शिक्षा में उत्तराखंड का बड़ा कमाल, ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने से बस एक कदम दूर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required