NEET Counselling 2026 : 5 अगस्त से शुरू हो रही NEET Counselling, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?


NEET Counselling 2026 : NEET UG 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की सबसे जरूरी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे. ऐसे में जो छात्र MBBS, BDS या B.Sc Nursing जैसे कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते रजिस्ट्रेशन करने के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार रखने होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि 5 अगस्त से शुरू हो रही NEET UG 2026 काउंसलिंग के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं. 

5 अगस्त से शुरू होगी NEET UG काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के अनुसार NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2026 तय की गई है. यह काउंसलिंग 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों और MCC के अधिकार क्षेत्र में आने वाली MBBS, BDS और B.Sc Nursing सीटों पर एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकेंगे. 

NEET UG 2026 काउंसलिंग के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कई दस्तावेज जरूरी हैं. इनमें NEET UG 2026 का स्कोर कार्ड, NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड, कक्षा 10 की मार्कशीट, कक्षा 12 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, आरक्षण प्रमाण पत्र, PwBD प्रमाण पत्र , डोमिसाइल प्रमाण पत्र , MCC या संबंधित संस्थान द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज शामिल हैं. साथ ही एडमिशन के समय सभी ऑरिजन्ल दस्तावेज साथ ले जाने जरूरी होंगे. 

See also  DSSSB Advt 03/2026 released for 1,979 Group B and C vacancies, applications begin June 16

यह भी पढ़ें – SSC Recruitment 2026: SSC और UPSC में हुआ बड़ा बदलाव, अब नहीं लटकेगी सरकारी नौकरी

NEET काउंसलिंग में किन दूसरे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है?

कुछ दस्तावेज ऐसे भी हैं, जिन्हें काउंसलिंग और रिपोर्टिंग के दौरान मांगा जा सकता है. इनमें MCC या राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण के तहत जारी सीट अलॉटमेंट लेटर, स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC), स्व-सत्यापित दस्तावेजों की फोटोकॉपी और सफेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. उम्मीदवारों को इन सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और ऑरिजन्ल कॉपी पहले से तैयार रखनी चाहिए. 

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां NEET UG Counselling 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद NEET आवेदन से जुड़ी जानकारी की मदद से लॉगिन करें और काउंसलिंग फीस जमा करें फिर अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी पसंद के कॉलेज साथ ही कोर्स प्राथमिकता के अनुसार चुनें. सभी ऑप्शन ध्यान से भरने के बाद लास्ट डेट से पहले उन्हें लॉक करके आवेदन जमा करना होगा.
 
 यह भी पढ़ें – PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  'Has time to speak about Mangoes': Rahul Gandhi targets PM Modi for not addressing CBSE controversy in Mann Ki Baat

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required