MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?


मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार मौका आ चुका है. मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल MPESB ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1000 रिक्त पदों को भरा जाएगा. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उन युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जिनके पास ड्राइविंग का हुनर है और जो पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहते हैं. 

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें जानना है जरूरी 

MP Police कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी फॉर्म भनरे के लिए 29 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है. 

यदि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती हो जाती है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. विभाग ने उम्मीदवारों के लिए फॉर्म में संशोधन करने की तारीख 3 नवंबर 2026 तय की है. इसके साथ ही, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अगले साल 4 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है.

पदों का पूरी विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 1000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. विभाग ने इन पदों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है. इसमें जिला पुलिस बल के लिए कुल 800 पद रखे गए हैं, जबकि विशेष सशस्त्र बल के लिए कुल 200 पद आरक्षित किए गए हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है.

See also  Eyeing global MBA degree; check list of top business school entrance exams to crack

क्या है जरूरी योग्यता और आयु सीमा?

इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता को बहुत ही सरल रखा गया है. सामान्य, OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. वहीं, ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 8वीं पास रखी गई है.

चूंकि यह भर्ती ड्राइवर के पद के लिए है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों के पास एक वैध भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना सबसे जरूरी है. आयु सीमा की बात करें, तो आवेदन श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

MP Police में ड्राइवर बनने के लिए उम्मीदवारों को कई कड़े चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जो 4 जनवरी 2027 से शुरू होगी.

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा PET के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक गतिविधियां शामिल होंगी. इसके बाद उम्मीदवारों का एक व्यावहारिक ड्राइविंग ट्रेड  टेस्ट लिया जाएगा. इस ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट को पास करने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  DU defers PG and professional exams scheduled between May 20–25, cites “unavoidable circumstances”



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required