Medical Courses Without Neet: NEET क्लियर नहीं हुआ तो मत लो टेंशन ! बिना डॉक्टर बने कमाएं लाखों, इन कोर्स के लिए करें अप्लाई


Medical Courses Without Neet: हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट यूजी परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन समिति सीटों और कंपटीशन के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवार सफलता हासिल नहीं कर पाते. समय के साथ कई छात्र यह मान लेते हैं कि अब यह मेडिकल फील्ड में करियर बनाना मुश्किल है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. मेडिकल सेक्टर सिर्फ एमबीबीएस या बीडीएस तक सीमित नहीं है. आज हेल्थ केयर इंडस्ट्री में ऐसे कई प्रोफेशनल कोर्स मौजूद है, जहां बिना नीट के भी शानदार करियर बनाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्थ केयर सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है और इसमें डॉक्टर के साथ-साथ प्रशिक्षित पैरामेडिकल और एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की भी मांग लगातार बढ़ रही है. अगर किसी छात्र का नीट क्लियर नहीं हुआ, तो उसके पास कई ऑप्शन है, जहां अच्छी सैलरी के साथ-साथ बेहतर करियर बनाया जा सकता है. 

नीट क्लियर नहीं हुआ तो यह है ऑप्शन 

बीएससी नर्सिंग 

अगर आपकी रुचि मरीजों की देखभाल और हेल्थ केयर सेवाओं में है तो बीएससी नर्सिंग बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह 4 साल का कोर्स है, जिसमें मरीजों की देखभाल कम्युनिटी हेल्थ, आईसीयू मैनेजमेंट और अस्पताल संचालक से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है. कोर्स पूरा करने के बाद अस्पताल क्लीनिक हेल्थ सेंटर और विदेशों तक नौकरी में अवसर मिल सकते हैं. शुरुआती स्तर पर लगभग 3 से 6 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज मिल सकता है. 

बैचलर ऑफ फार्मेसी 

दवाइयां के निर्माण उनके प्रभाव और दवा प्रबंधन में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बी फार्मा अच्छा ऑप्शन है. यह 4 साल का कोर्स है, इसके बाद फार्मासिस्ट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, ड्रग इंस्पेक्टर, क्लिनिकल रिसर्च या फार्मा कंपनी में नौकरी के अवसर मिलते हैं. इच्छुक छात्र अपना मेडिकल स्टोर भी शुरू कर सकते हैं, शुरुआती सैलरी करीब 3.5 से 6 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. 

See also  Maharashtra SSC 2026 Result: Most students with 90% and above from Mumbai division | Education News

ये भी पढ़ें-इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस

बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी 

फिजियोथैरेपी का क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह 4.5 साल का कोर्स है. इसमें मरीज को एक्सरसाइज और थेरेपी के जरिए ठीक करने की ट्रेनिंग दी जाती है. स्पोर्ट्स इंजरी, एक्सीडेंट, लकवा और रिहैबिलिटेशन जैसी स्थिति में फिजियोथेरेपिस्ट की अहम भूमिका होती है. क्षेत्र में शुरुआती सैलरी 3 से 7 लाख रुपये सालाना तक पहुंच सकती है. 

बीएससी बायोटेक्नोलॉजी 

बायोटेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बीएससी बायोटेक्नोलॉजी बेहतर ऑप्शन माना जाता है. यह 3 साल का कोर्स है, जिसमें नई रिसर्च, नई दवाईयों के विकास और बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं. कोर्स के बाद रिसर्च लैब, बायोटेक कंपनियों और फार्मा इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर मिलते हैं. इस क्षेत्र में 5 से 12 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिलता है.

ये भी पढ़ें-CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UGC NET June 2026 exam registration deadline extended: Check revised schedule here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required