Jobs AI Cannot Replace: AI आने के बाद भी इन जॉब्स को नहीं होगा कोई खतरा, सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं ये नौकरियां


Jobs AI Cannot Replace: आज पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. कई लोग डर रहे हैं कि आने वाले समय में रोबोट, चैटबॉट और ऑटोमेशन इंसानों की जगह काम करेंगे. ऑफिस के काम से लेकर फैक्ट्री तक, हर जगह AI तेजी से इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन हर नौकरी AI नहीं कर सकता है. कुछ काम ऐसे हैं जिनमें इंसानी सोच, इमोशन, भरोसा, एक्सपीरियंस और तुरंत फैसले लेने की क्षमता की जरूरत होती है.

यही वजह है कि कई प्रोफेशन ऐसे हैं जो आने वाले कई दशकों तक सुरक्षित रहेंगे. दुनिया की बड़ी रिसर्च एजेंसियों का भी मानना है कि AI बहुत सारे काम आसान जरूर करेगा, लेकिन इंसानों को पूरी तरह रिप्लेस नहीं कर पाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि AI आने के बाद भी किन जॉब्स को कोई खतरा नहीं होगा.

AI आने के बाद भी किन जॉब्स को कोई खतरा नहीं होगा

1. Nurses और Healthcare Workers – अस्पताल में मरीज की हालत कभी भी बदल सकती है. ऐसे समय में एक नर्स दवा के साथ मरीज और उसके परिवार को मानसिक सहारा भी देती है. नर्सों का काम सिर्फ मशीन चलाना नहीं होता, उन्हें हर सेकंड फैसले लेने पड़ते हैं. मरीज की हालत समझना, इमरजेंसी में तुरंत फैसला लेना, परिवार से बात करना, मरीज को मानसिक सहारा देना और फिजिकल केयर करने के लिए इंसान की जरूरत हमेशा रहेगी. AI सिर्फ कुछ कामों मे मदद कर सकता है, जैसे रिपोर्ट तैयार करना, दवाओं का रिकॉर्ड रखना, शेड्यूल बनाना, हेल्थ डेटा ट्रैक करना.

See also  OJEE 2026 exam dates announced; tests from May 4, admit cards from today

2. Psychologist, Counselor और Social Worker – Psychologist, Counselor और Social Worker जैसी नौकरियां AI के दौर में भी सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा काम सिर्फ जानकारी देने का नहीं बल्कि इंसानी इमोशनस को समझने का होता है. जब कोई व्यक्ति तनाव, डिप्रेशन या अकेलेपन से गुजरता है, तो उसे भरोसा, सिंपैथेटिक और इमोशनल सहारा चाहिए होता है. एक अच्छा काउंसलर इंसान की आवाज, चेहरे के इमोशनस और उसकी चुप्पी तक को समझता है. AI अपॉइंटमेंट, नोट्स और डेटा मैनेजमेंट में मदद कर सकता है.

3. Teachers और Early Childhood Educators – Teachers और Early Childhood Educators की भूमिका भी हमेशा जरूरी रहेगी, क्योंकि बच्चों को पढ़ाने के साथ उन्हें अच्छा इंसान बनाना भी टीचर की जिम्मेदारी होती है. छोटे बच्चे अपने टीचर के व्यवहार, प्यार और अनुशासन से सीखते हैं. जब बच्चा डरता है, रोता है या गलत दिशा में जाने लगता है, तब टीचर उसे संभालता है. AI पढ़ाई को आसान बना सकता है, टेस्ट चेक कर सकता है और स्मार्ट लर्निंग दे सकता है, लेकिन बच्चों को इमोशनल सपोर्ट और सही गाइडेंस इंसान ही दे सकता है.

4.  Creative Director, Author और Content Strategist  – Creative Director, Author और Content Strategist जैसे प्रोफेशन भी पूरी तरह सुरक्षित माने जाते हैं, क्योंकि क्रिएटिविटी इंसानी सोच और इमोशन्स से आती है. AI कंटेंट तैयार कर सकता है, लेकिन यह तय नहीं कर सकता कि कौन-सा विचार लोगों के दिल को छुएगा. लेखक और क्रिएटिव लोग समाज, संस्कृति और इंसानी एक्सपीरियंस को समझकर नई सोच पैदा करते हैं. AI रिसर्च और ड्राफ्टिंग में मदद कर सकता है.

See also  JEE Advanced AAT registration 2026 begins at jeeadv.ac.in; know how to apply

5. Doctors और Surgeons – Doctors और Surgeons की जगह AI कभी पूरी तरह नहीं ले पाएगा. इलाज सिर्फ रिपोर्ट देखकर नहीं किया जाता, बल्कि डॉक्टर मरीज की पूरी स्थिति, उसके इमोशनस और मेडिकल हिस्ट्री को समझ कर फैसला लेते हैं. ऑपरेशन के दौरान सेकंडों में निर्णय लेने पड़ते हैं, जहां इंसानी एक्सपीरियंस सबसे जरूरी होता है. AI स्कैन रिपोर्ट पढ़ने और बीमारी पहचानने में मदद करेगा.

6. Leaders, Managers और Entrepreneur – Leaders, Managers और Entrepreneurs की जरूरत भी फ्यूचर में खत्म नहीं होगी, क्योंकि नेतृत्व सिर्फ डेटा से नहीं चलता है. इसमें एक अच्छा लीडर टीम को प्रेरित करता है, मुश्किल समय में फैसले लेता है और लोगों का भरोसा जीतता है. AI रिपोर्ट, डेटा एनालिसिस और मार्केट रिसर्च कर सकता है, लेकिन विजन देना, जोखिम उठाना और लोगों को साथ लेकर चलना इंसान ही कर सकता है. 

यह भी पढ़ें – AKTU में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कैसे करें बीटेक-एमटेक से लेकर अलग-अलग कोर्सों के लिए आवेदन?

7. Firefighters, Paramedics और Disaster Responder – Firefighters, Paramedics और Disaster Responders जैसे प्रोफेशन AI के लिए सबसे मुश्किल माने जाते हैं. आग, बाढ़, भूकंप या सड़क दुर्घटना जैसी स्थितियों में हर सेकंड जरूरी होता है. वहां इंसानी साहस, तेजी और समझ की जरूरत होती है. AI ड्रोन सर्विलांस, रूट प्लानिंग और रिस्क अलर्ट में मदद कर सकता है.

8. Artists, Artisans और Restoration Experts  – Artists, Artisans और Restoration Experts की पहचान उनकी कला और व्यक्तिगत टच से होती है. पुरानी पेंटिंग, ऐतिहासिक इमारत या हाथ से बनी कलाकृतियों की मरम्मत बेहद बारीक और संवेदनशील काम होता है. इसमें एक अलग और एक्सपीरियंसड जुड़ाव जरूरी होता है. AI डिजाइन सुझाव और रिसर्च में मदद कर सकता है. 

See also  India Foundation opens applications for IKS research roles under Ministry of Education project

9. Community Leaders और Mediators  – Community Leaders और Mediators समाज को जोड़ने का काम करते हैं, और यह काम भरोसे पर चलता है, लोगों के बीच विवाद खत्म करना, रिश्ते मजबूत करना और समुदाय में विश्वास बनाना इंसानी समझ और एक्सपीरियंस मांगता है. AI डेटा एनालिसिस और कम्युनिकेशन प्लानिंग में मदद कर सकता है, लेकिन लोगों को एकजुट करना और सामाजिक संतुलन बनाए रखना हमेशा इंसानों की जिम्मेदारी ही रहेगा.

यह भी पढ़ें – माइक्रोसॉफ्ट में कैसे मिलती है नौकरी, इसके लिए कौन-से कोर्स करने बेहद जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required