Kota NEET Exam: Strict Checking, Paper Starts 2 PM

देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए राजस्थान के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

राजस्थान के 611 परीक्षा केंद्रों पर देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘NEET-UG 2026’ आज (रविवार) होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से कैंडिडेट्स की एंट्री शुरू हो गई है। थ्री लेयर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों

.

अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में महिला अभ्यर्थियों को दुपट्‌टे के साथ एंट्री नहीं दी गई। कई कैंडिडेट्स के पास पेन मिला, जिसे सेंटर के बाहर ही रखवा लिया गया।

परीक्षा केंद्रों पर कैंडिडेट्स के जूते तक उतरवा लिए गए। हाथों में किसी भी तरह का धागा बांधकर जाने की भी अनुमति नहीं है। कई स्टूडेंट्स की जेब में सिक्के मिले, जिन्हें बाहर ही रखवा दिया गया।

कोटा के मोदी स्कूल में बने सेंटर के बाहर एक कोचिंग का स्टाफ मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और मोबाइल ले लिया। बाद में हिदायत देकर उसे सेंटर से दूर किया गया।

प्रदेश के 27 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2.09 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और ड्रेस कोड की सख्त गाइडलाइन जारी की है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा केंद्रों की PHOTOS…

जयपुर के परीक्षा केंद्रों पर चश्मे की जांच मेटल डटेक्टर से की गई। हाथों में बंधे धागों को भी काटा गया। तभी अभ्यर्थियों को एंट्री मिली।

परीक्षा केंद्रों में जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। कई लड़के हाथ में धागा बांधकर पहुंचे, जिन्हें एंट्री से पहले निकालना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों में जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। कई लड़के हाथ में धागा बांधकर पहुंचे, जिन्हें एंट्री से पहले निकालना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मी सख्ती से जांच कर रहे हैं। किसी भी स्तर से कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मी सख्ती से जांच कर रहे हैं। किसी भी स्तर से कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

NEET देने आए अभ्यर्थियों को थ्री लेयर की जांच से गुजरना पड़ा।

NEET देने आए अभ्यर्थियों को थ्री लेयर की जांच से गुजरना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों पर जांच के नाम पर लड़कियों से दुपट्‌टे तक बाहर रखवा दिए गए। यह तस्वीर जयपुर के सुभाष चंद्र बोस स्कूल की है।

परीक्षा केंद्रों पर जांच के नाम पर लड़कियों से दुपट्‌टे तक बाहर रखवा दिए गए। यह तस्वीर जयपुर के सुभाष चंद्र बोस स्कूल की है।

परीक्षा केंद्रों में एंट्री से पहले समय मिला तो स्टूडेंट्स ने रिवीजन शुरू कर दिया।

परीक्षा केंद्रों में एंट्री से पहले समय मिला तो स्टूडेंट्स ने रिवीजन शुरू कर दिया।

सुबह 11 बजते ही स्टूडेंट्स के लिए एंट्री शुरू कर दी गई।

सुबह 11 बजते ही स्टूडेंट्स के लिए एंट्री शुरू कर दी गई।

See also  AFCAT 2018, STAR entrance test to be held online | Jobs News

जयपुर, कोटा और सीकर प्रमुख केंद्र

प्रदेश में सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र राजधानी जयपुर में हैं। कोटा और सीकर जैसे कोचिंग हब में भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required