JNU Faculty Recruitment 2026 | Delhi Professor Jobs


48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। साथ में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर निकाली भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

प्रोफेसर :

  • संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री।
  • कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित होना चाहिए।
  • कुल रिसर्च स्कोर 120 होना चाहिए।
  • विश्वविद्यालय या कॉलेज में कम से कम 10 साल टीचिंग या रिसर्च का अनुभव।
  • पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी जरूरी है।

एसोसिएट प्रोफेसर :

  • कम से कम 55% अंकों के साथ पीएचडी और मास्टर डिग्री।
  • 8 साल का टीचिंग या रिसर्च एक्सपीरियंस।
  • कम से कम 7 रिसर्च पेपर पब्लिश होना चाहिए। कुल रिसर्च स्कोर 75 होना जरूरी।

असिस्टेंट प्रोफेसर :

  • संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • इसके साथ NET, SLET/SET परीक्षा पास होना जरूरी है या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए (कुछ मामलों में छूट भी मिलती है)।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • योग्यता
  • इंटरव्यू के बेसिस पर

सैलरी :

  • प्रोफेसर : .1,44,200/-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400/-2,17,100 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700/-1,82,400 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि:शुल्क

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in/career पर जाएं।
  • होमपेज पर जेएनयू जॉब्स 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 379 वैकेंसी

भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 20 मई 2026 से कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

See also  UPPSC PCS Admit Card 2024: UPPSC PCS 2024 prelims hall ticket out, exam on Dec 22 | Jobs News

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच :

60% अंकों के साथ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री।

फ्लाइंग ब्रांच :

  • 50% अंकों के साथ 12वीं पास (मैथमेटिक्स और फिजिक्स) या
  • 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री या
  • 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री

एज लिमिट :

आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी।

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 26 साल

फीस :

  • जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं, उनसे फीस नहीं ली जाएगी।
  • अन्य : 550 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • एसएसबी इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

रैंक पे स्केल
फ्लाइंग ऑफिसर 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह
फ्लाइट लेफ्टिनेंट 6,13,00-1,93,900 रुपए प्रतिमाह
विंग कमांडर 1,21,200 – 2,12400 रुपए प्रतिमाह
ग्रुप कैप्टन 1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह
एयर कमोडोर 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह
एयर वाइस मार्शल . 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
एयर मार्शल HAG स्केल 1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह
HAG + स्केल 2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह
VACS/एयरफोर्स कैडर/ एयर मार्शल (NFSG) 2,25,000 रुपए प्रतिमाह
CAS 2,50,000 रुपए प्रतिमाह
स्क्वाड्रन लीडर 6,94,00 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

एग्जाम का नाम निगेटिव मार्किंग सब्जेक्ट मार्क्स टाइम लिमिट
AFCAT 2 Exam 2026 1 अंक काटा जाएगा।

जनरल अवेयरनेस

वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश

न्यूमेरिकल एबिलिटी

रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट

अधिकतम अंक : 300 ड्यूरेशन : 2 घंटे

सिलेबस :

इंग्लिश :

  • comprehension
  • cloze test
  • synonyms and antonyms
  • idioms and phrases
  • Error spotting

जनरल नॉलेज :

  • इंडियन हिस्ट्री
  • पॉलिटी
  • इकोनॉमिक्स
  • जियोग्राफी
  • फिजिक्स
  • केमेस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • करेंट अफेयर्स

रीजनिंग :

  • सीरिज
  • वेन डायग्राम
  • सिलॉजिस्म
  • ब्लड रिलेशन
  • नॉन वर्बल क्वेश्चन
  • वर्बल रीजनिंग
  • मिलिट्री एप्टीट्यूड

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड :

  • नंबर सिस्टम
  • एचसीएफ
  • एलसीएम
  • टाइम
  • डिस्टेंस एंड स्पीड
  • टाइम एंड वर्क
  • रेशो एंड प्रपॉर्शन
  • पर्सेंटेज
  • एवरेज
  • सिंपल इनटरेस्ट एंड कंपाउंड इनटरेस्ट
  • पाइप्स एंड सिस्टर्न

ऐसे करें आवेदन :

  • AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. बिहार में ASI की निकली भर्ती, फीस 100 रुपए

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

See also  RRB ALP recruitment 2026: हजारों युवाओं के लिए सुनहरा मौका; रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती जल्द​ शुरू
पद का नाम पदों की संख्या
जनरल 8
आर्थिक रूप से कमजोर 2
एससी 3
एसटी 1
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 4
पिछड़ा वर्ग 3
पिछड़ वर्ग की महिलाएं 1
कुल पदों की संख्या 22

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है।

शारीरिक योग्यता :

हाइट :

  • सामान्य, पिछड़ा वर्ग (पुरुष) :
  • न्यूनतम : 165 सेमी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी (पुरुष) : 160 सेमी
  • सभी वर्गों की महिलाएं : 155 सेमी

सीना (केवल पुरुष):

सामान्य, बीसी, ईबीसी :

81-86 सेमी

एससी, एसटी :

79-84 सेमी

वजन:

सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम

एज लिमिट :

  • सामान्य (पुरुष) : 21 – 37 साल
  • सामान्य (महिला) : 21 – 40 साल
  • पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) : 21 – 40 साल
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष व महिला) : 21 – 42 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

सैलरी :

लेवल – 5 के अनुसार

फीस :

सभी के लिए 100 रुपए

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • सामान्य : न्यूनतम 50% अंक
  • एससी, एसटी : 45% अंक

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

  • मार्क्स : 100 अंक
  • ड्यूरेशन : 2 घंटे
  • क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव
  • सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, टेक्निकल सब्जेक्ट

क्वेश्चन नंबर :

  • जनरल नॉलेज : 40
  • टेक्निकल सब्जेक्ट : 60

मेन्स एग्जाम :

पेपर नंबर : 2

  • पहला पेपर : सामान्य भाषा ज्ञान (हिंदी और अंग्रेजी)
  • दूसरा पेपर : टेक्निकल सब्जेक्ट : 100
  • निगेटिव मार्किंग : 0.2 अंक

ऐसे करें आवेदन :

  • BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ASI (Technical) Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करने से पहले सभी डिटेल्स चेक करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. MPESB में 1200 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 21 मई

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मई तय की गई हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन 7 मई से 26 मई तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जून को किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

See also  60% of healthcare job postings aimed at women in the last three months | Jobs News
कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
जनरल 324
ईडब्ल्यूएस 120
एससी 192
एसटी 240
ओबीसी 324
कुल पदों की संख्या 1200

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

10वीं पास

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फीस :

  • जनरल : 500 रुपए
  • केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांगजन : 250 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

मोड

ऑनलाइन
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
ड्यूरेशन 2 घंटे
क्वेश्चन टाइप एमसीक्यू

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

ऐसे करें आवेदन :

  • MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

आज की सरकारी नौकरी:DRDO में भर्ती के लिए आवेदन शुरू; एयरपोर्ट अथॉरिटी में 220 वैकेंसी, इंडियन आर्मी में TGC कोर्स के तहत 30 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 8 इंटर्न पदों पर निकली भर्ती की, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में इंडियन आर्मी में TGC कोर्स के लिए आवेदन शुरू होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required