JEE Main 2027 Session 1 Registration Started


  • Hindi News
  • Career
  • JEE Main 2027 Session 1 Registration Started | Apply At Jeemain.nta.nic.in

कुछ ही क्षण पहलेलेखक: डॉ. मुराद अली

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2027 के जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। NTA, JEE मेन का आयोजन दो सेशन में यानी जनवरी और अप्रैल 2027 में करेगा। परीक्षा के जरिए देश के प्रमुख इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न और लैंग्वेज

  • तीन पेपर होंगे: पेपर 1 (B.E./B.Tech), पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning)
  • परीक्षा मोड: परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (CBT) मोड में होगी, लेकिन B.Arch का ड्राइंग टेस्ट ऑफलाइन A4 शीट पर होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने पर 1 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • 13 भाषाओं में होगी परीक्षा: अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, असमिया, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

NTA रजिस्टर्ड ईमेल, मोबाइल नंबर से देगा जानकारी

कैंडिडेट्स को अपना या अपने माता-पिता या गार्जियन का ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर देना होगा, क्योंकि NTA रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी भेजेगा।

एप्लिकेशन प्रोसेस में मदद के लिए, कैंडिडेट्स NTA से 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

इस परीक्षा के जरिए देश के प्रमुख इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग कॉलेजों (जैसे NITs, IIITs) में एडमिशन मिलता है। इसके लिए 12वीं की परीक्षा (Physics, Chemistry, Math के साथ) पास कर चुके छात्र या जो 2027 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। JEE Main परीक्षा देने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है।

See also  Gujarat TAT Secondary prelims result 2026 OUT at sebexam.org; how to download scorecard PDF

————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर:एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपना पहला ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ाया, UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में लद्दाख के दो ज्वालामुखी लिस्टेड

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required