रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
- चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 29,200 रुपये वेतन मिलेगा.
रेलवे में टेक्नीशियन बनने का सुनहरा मौका सामने आ गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं…
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास Act Apprenticeship Certificate है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए कुछ पदों पर संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री या डिप्लोमा भी आवश्यक होगा.
आयु सीमा क्या है?
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
तीन चरणों में होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें – थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा
कितनी मिलेगी सैलरी?
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये प्रति माह शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा.बेसिक सैलरी के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), पेंशन, रेलवे यात्रा सुविधा और मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं. इसके बाद संबंधित CEN और रेलवे जोन का चयन करें. आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखें. अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार ऑफीशियल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी ने रोकी पढ़ाई: पटना में 30 जून तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI