JEE Advanced Result 2026: जारी होने वाला है JEE Advanced 2026 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर


JEE Advanced Result 2026: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल उम्मीदवारों का रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा. परीक्षा आयोजित कराने वाले आईआईटी रुड़की की ओर से परिणाम के साथ फाइनल आंसर की और ऑल इंडिया रैंक भी जारी की जाएगी. रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 

रिजल्ट के साथ जारी होगी फाइनल आंसर की 

आईआईटी रुड़की ने इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी कर छात्रों से आपत्तियां मांगी थी. प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई है, जिसे रिजल्ट के साथ सार्वजनिक किया जाएगा. इससे छात्रों को अपने उत्तर और अंतिम मूल्यांकन को समझने का अवसर मिलेगा. रिजल्ट में उम्मीदवारों के विषयवार अंक, कुल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी रैंक और फाइनल क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारियां शामिल होंगी. इसी आधार पर आगे की काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया संचालित की जाएगी. 

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और दूसरी जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. 

स्कोरकार्ड में जरूर जांच लें यह जानकारी 

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है, कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों का सावधानी पूर्वक मिलान करें. नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, ऑल इंडिया रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी सूचनाओं में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित अधिकारियों से कांटेक्ट करना चाहिए. 

See also  HPSC PGT admit card 2026 date out: Check complete details here

ये भी पढ़ें-Exam Controversy 2026: 30 दिन, 4 परीक्षाएं और कई सवाल… NEET, CBSE, SSC और CUET UG तक, किस एग्जाम में क्या हुआ?

रिजल्ट के बाद शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग 

जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. इस प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार अपनी रैंक के आधार पर पसंदीदा स्थान और ब्रांच का चयन कर सकेंगे. सीट आवंटन कई चरणों में किया जाएगा और उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी पसंद भरनी होगी. काउंसलिंग के माध्यम से देश के सभी आईआईटी के अलावा एनआईटी, आईआईआईटी और दूसरे भाग लेने वाले तकनीकी संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा. इसलिए छात्रों के रिजल्ट के साथ-साथ काउंसलिंग से जुड़ी हर ऑफिशियल सूचना पर भी नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. 

पिछले वर्षों में कैसी रही कट ऑफ? 

जेईई एडवांस्ड की कट ऑफ हर साल परीक्षा की कठिन स्तर और प्रदर्शन के आधार पर बदलती है. पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े देखें तो कॉमन रैंक लिस्ट की क्वालीफाइंग कट ऑफ में काफी भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 2025 में सीआरएल क्वालीफाइंग कट ऑफ 74 अंक रही थी, जबकि 2024 में यह 109 अंक थी. वहीं 2023 में क्वालीफाइंग कट ऑफ 86 अंक दर्ज की गई थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कटऑफ में यह बदलाव प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर और छात्रों के प्रदर्शन को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें-National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required