Indian Railways Loco Pilot Medical Test Criteria : लोको पायलट बनने के लिए क्या हैं मेडिकल पैरामीटर? इन कमियों के चलते अधूरा रह सकता है सपना


Indian Railways Loco Pilot Medical Test Criteria : भारतीय रेलवे में लोको पायलट की नौकरी लाखों युवाओं का सपना होती है. ट्रेन के इंजन को संभालना, हजारों यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाना और देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था का हिस्सा बनना हर कोई पसंद करता है, लेकिन इस नौकरी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होता है. इसके लिए लिखित परीक्षा पास करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती मेडिकल टेस्ट होती है. कई बार बहुत से उम्मीदवार लिखित परीक्षा और ट्रेनिंग में अच्छा कर लेते हैं, लेकिन मेडिकल जांच में छोटी-सी कमी के कारण उनका सपना अधूरा रह जाता है. ऐसे में अगर आप भी लोको पायलट बनना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि लोको पायलट बनने के लिए मेडिकल पैरामीटर क्या हैं और किन कमियों के चलते सपना अधूरा रह सकता है. 

क्यों जरूरी है मेडिकल टेस्ट?

लोको पायलट का काम सिर्फ ट्रेन चलाना नहीं होता है. उन्हें हर समय सतर्क रहना पड़ता है. छोटी-सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. ट्रेन चलाते समय सिग्नल पहचानना, ट्रैक की स्थिति समझना, अचानक आने वाली समस्या पर तुरंत फैसला लेना और लंबे समय तक ध्यान बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. इसी वजह से रेलवे मेडिकल फिटनेस को सबसे ज्यादा महत्व देता है. उम्मीदवार पूरी तरह हेल्दी होना चाहिए, जिससे वह मुश्किल परिस्थितियों में भी सुरक्षित तरीके से ट्रेन चला सके. 

लोको पायलट बनने के लिए मेडिकल पैरामीटर क्या हैं?

1. आंखों की रोशनी (Vision Test) – लोको पायलट के लिए सबसे जरूरी मेडिकल टेस्ट आंखों का होता है. रेलवे में ALP के लिए A1 मेडिकल कैटेगरी लागू होती है, जो सबसे मुश्किल मानी जाती है. इसमें दोनों आंखों की दूर की नजर 6/6 होनी चाहिए. साथ ही चश्मे या लेंस की परमिशन नहीं होती है और रंग पहचानने की क्षमता बिल्कुल सही होनी चाहिए. रात में देखने की क्षमता भी जांची जाती है. इसके अलावा सिग्नल की लाइट्स पहचानने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. रेलवे में सिग्नल पहचानना सबसे जरूरी जिम्मेदारी होती है. अगर उम्मीदवार लाल, हरा या पीला रंग सही से नहीं पहचान पाता, तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है.

See also  Fresh plea in Supreme Court over CBSE’s three-language rule for Class 9; seeks stay on rollout | Education News

2. सुनने की क्षमता (Hearing Ability) – लोको पायलट को ट्रेन के इंजन की आवाज, हॉर्न, वायरलेस निर्देश और ट्रैक की आवाजों पर लगातार ध्यान देना होता है. इसलिए सुनने की क्षमता सामान्य होना जरूरी है. मेडिकल जांच में दोनों कानों से साफ सुनाई देना, किसी तरह का इंफेक्शन न होना और तेज या धीमी आवाज पहचानने की क्षमता को देखा जाता है

3. शारीरिक फिटनेस (Physical Fitness) – लोको पायलट को कई-कई घंटे इंजन के अंदर बैठकर काम करना पड़ता है. कई बार खराब मौसम और तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी काम करना पड़ता है. इसलिए उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है. फिटनेस में शरीर का संतुलन, हाथ-पैरों की कार्यक्षमता, रीढ़ की हड्डी की स्थित, ब्लड शुगर और सामान्य शारीरिक ताकत की जांच होती है. 

4. मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) – लोको पायलट का काम मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता है. ट्रेन चलाते समय हर सेकंड सतर्क रहना पड़ता है. इसलिए मानसिक स्थिरता बहुत जरूरी मानी जाती है. इसके लिए रेलवे तनाव संभालने की क्षमता, तुरंत निर्णय लेने की योग्यता, घबराहट या डर की स्थिति और ध्यान केंद्रित रखने की क्षमता पर ध्यान देता है

5. हार्ट और सांस संबंधी जांच – रेलवे यह तय करता है कि उम्मीदवार लंबे समय तक काम करने के दौरान हेल्दी बना रहे. ऐसे में हार्ट की कार्यक्षमता, सांस लेने की क्षमता और फेफड़ों की स्थिति की जांच करी जाती है. 

किन कमियों के चलते सपना अधूरा रह सकता है?

1. लोको पायलट बनने का सपना कमजोर नजर, चश्मा लगना, कलर ब्लाइंडनेस, रात में कम दिखाई देना, आंखों में तिरछापन या डबल विजन की समस्या के कारण रिजेक्ट हो सकता है. 

See also  After disruptions, cyberattack claim, CBSE says revaluation portal recorded over 28,000 successful submissions

2.  मेडिकल जांच में कम सुनाई देना, कान में लगातार आवाज आना, पुराना कान का संक्रमण या Hearing Aid की जरूरत होने से चयन रद्द हो सकता है. 

3. हाथ या पैर में कमजोरी, चलने-फिरने में समस्या, गंभीर कमर दर्द, हाई ब्लड प्रेशर या लगातार थकान या कमजोरी जैसी कमियों के चलते सपना अधूरा रह सकता है. 

 4. लोको पायलट बनने का सपना गंभीर तनाव, मानसिक बीमारी, बार-बार घबराहट होना और ध्यान केंद्रित न कर पाने के कारण सपना टूट सकता है. 

5. अस्थमा, हार्ट डिजीज, सांस फूलना और पुरानी फेफड़ों की बीमारी जैसे समस्याओं के कारण भी सपना अधूरा रह सकता है. 

यह भी पढ़ें – PM SHRI Schools: क्या है पीएम श्री स्कूल, जिसे पश्चिम बंगाल में खोलने पर विचार कर रही सरकार?

लोको पायलट बनने के बाद कैसी होती है ट्रेनिंग?

मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को सीधे ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी नहीं दी जाती. पहले उन्हें कई चरणों की मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है.जिसमें पहले बेसिक ट्रेनिंग होती है. इसमें रेलवे नियम, इंजन की तकनीक, सुरक्षा नियम और संचालन सिखाया जाता है. इसके बाद प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होती है. इसमें सीनियर लोको पायलट के साथ इंजन में बैठकर काम सिखाया जाता है और आखिर में सिम्युलेटर ट्रेनिंग होती है. इसमें कंप्यूटर आधारित मशीनों पर अलग-अलग परिस्थितियों में ट्रेन संभालने की ट्रेनिंग दी जाती है. 

यह भी पढ़ें – UPSC Prelims 2026: यूपीएससी एग्जाम वाले दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है एंट्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  Maharashtra HSC Result live 2026: 89.79% students pass — Check steps to download scorecards from mahresult.nic.in



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required