Indian Hockey Team Blue Jersey Return


  • Hindi News
  • Career
  • Indian Hockey Team Blue Jersey Return | Railway Network Four Lane Approval

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति पुतिन BRICS समिट में शामिल होने भारत आएंगे

  • 9 सितंबर को जानकारी मिली है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे।
  • रूसी राष्ट्रपति ऑफिस के क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात की पुष्टि की है।
  • नई दिल्ली में 12 सितंबर को BRICS नेताओं की बैठक से पहले 11 सितंबर को पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।
  • पेस्कोव के मुताबिक, मोदी और पुतिन की बातचीत में व्यापार, आर्थिक सहयोग, परिवहन और दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
  • दोनों देश अपनी कंपनियों के लिए नए कारोबारी मौके तलाशने पर भी चर्चा कर सकते हैं। मोदी और पुतिन की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध भी चर्चा का अहम मुद्दा हो सकता है।
  • ऐसे में दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय तनाव और उसके आर्थिक प्रभावों पर भी बात हो सकती है।

ये BRICS का 18वीं समिट है। रूस और भारत रणनीतिक साझेदार हैं।

ये BRICS का 18वीं समिट है। रूस और भारत रणनीतिक साझेदार हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. BCCI ने कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ करार किया

  • 8 सितंबर को BCCI ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ दो सीजन के लिए एग्रीमेंट किया।
  • इस एग्रीमेंट के मुताबिक, इन तीनों कंपनियो के साथ हुए इस करार की कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
  • इस करार के बाद अब तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी।
  • ये करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा।
  • इस एग्रीमेंट की कुल कीमत पिछले करार की तुलना में 44% ज्यादा है।
  • BCCI ने सोशल मीडिया X के जरिए इसकी जानकारी दी है।
  • इस एग्रीमेंट के तहत दो सीजन के दौरान भारत में होने वाले द्विपक्षीय क्रिकेट को कवर किया जाएगा।
  • भारत में घरेलू इंटरनेशनल के इस सीजन का पहला मैच 27 सितंबर को होगा।
  • इस करार में कैम्पा ने ₹1.31 करोड़ प्रति मैच बोली लगाई है। ChatGPT और SBI लाइफ ने लगभग ₹1.20 करोड़ प्रति मैच की बोली लगाई।
  • तीनों साझेदार अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं कैम्पा पेय पदार्थ है और बीमा और AI टेक्नोलॉजी हैं।
See also  Warfare Shallow Watercraft Machilipatnam Navy Induct

3. भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी पहनेगी

  • 8 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी।
  • नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी।
  • जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है।
  • हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को जर्सी बदलने का कारण बताते हुए कहा था कि ऐसा नीले रंग के टर्फ की वजह से किया गया था।
  • इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने टकर दिया था कि नीली जर्सी के कारण भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथी प्लेयर्स को देखने में दिक्कतें आ रही थीं।
  • जर्सी बदले जाने का पूर्व कप्तानों धनराज पिल्ले, वीरेन रासकिन्हा, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और वासुदेवन भास्करन ने की कड़ी आलोचना की थी।
हॉकी अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बयान दिया था कि ये फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया।

हॉकी अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बयान दिया था कि ये फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया।

4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को मंजूरी

  • 9 सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी।
  • इनमें दिल्ली से मुंबई, मुंबई से चेन्नई, चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से दिल्ली के प्रोजेक्ट शामिल हैं।
  • नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन सात कॉरिडोर पर रेलवे का लगभग 40 प्रतिशत ट्रैफ़िक होता है।
  • लगभग दो हजार किमी का चार-लेन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। मंत्रिमंडल ने कुल 10,700 करोड़ रुपए से ज़्यादा की लागत वाले तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी।
  • इन प्रोजेक्ट में खड़गपुर से झारसुगुडा चौथी लाइन, कटनी से पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर से पेंड्रा रोड तीसरी लाइन।
  • इसके साथ ही लाइन की क्षमता बढ़ने से आवाजाही में काफी सुधार होगा, जिससे भारतीय रेलवे की ऑपरेशनल क्षमता और सेवा की विश्वसनीयता बेहतर होगी।
  • इन मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्तावों से कामकाज सुचारू होगा और भीड़भाड़ कम होगी।
See also  Fellowship in Reproductive Medicine - The Tribune

निधन (DEATH)

5. चीन के पहले चीफ एग्जीक्यूटिव तुंग ची-ह्वा

  • 9 सितंबर को चीन के पहले चीफ एग्जीक्यूटिव तुंग ची-ह्वा का निधन हुआ। वे 89 साल के थे
  • वे चाइनीज पीपल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस के पहले वाइस चेयरमैन भी रहे।
  • 1980 के दशक में आई वैश्विक मंदी के दौरान चीन के सरकारी बैंकों ने उनके परिवार की डूबती शिपिंग कंपनी ओरिएंट ओवरसीज कंटेनर लाइन को बचाने में मदद की थी।
  • ची-ह्वा को चीनी शासन के शुरुआती सालों में एशियाई वित्तीय संकट और लोकतंत्र के लिए बढ़ते विरोध का सामना करना पड़ा था।
चीन को सौंपे जाने के बाद के शुरुआती साल काफी संवेदनशील थे।

चीन को सौंपे जाने के बाद के शुरुआती साल काफी संवेदनशील थे।

मिसलीनियस

6. इंडियन पोस्ट ऑफिस में ‘डिजिपिन’ शुरू किया

  • 9 सितंबर को भारतीय डाक ने देश में जगहों की डिजिटल पहचान के लिए ‘डिजिपिन’ यानी डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर शुरू किया है।
  • इसके तहत हर जगह को 10 अक्षरों और अंकों का एक खास कोड मिलेगा।
  • इससे किसी जगह की पहचान मौजूदा 6 अंकों वाले पिन कोड से ज्यादा सटीक तरीके से की जा सकेगी।
  • डिजिपिन मौजूदा पिन कोड की जगह नहीं लेगा। इसे पुराने पते और पिन कोड के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • इसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के साथ मिलकर तैयार किया है।
  • पिन कोड किसी बड़े इलाके की पहचान करता है। एक पिन कोड में कई सड़कें, कॉलोनियां और मोहल्ले आ सकते हैं।
  • वहीं, डिजिपिन करीब 4 मीटर x 4 मीटर की जगह की पहचान करता है।
  • देश के हर हिस्से को इतने छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग कोड दिया जाता है। यह कोड उस जगह की सही स्थिति के आधार पर तय होता है।
  • डिजिपिन एक जानकारी मिलने के बाद इसे बिना इंटरनेट के इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • डिजिपिन से सामान पहुंचाने वाली कंपनियों को सही जगह खोजने में मदद मिल सकती है।
  • डाक विभाग ने 27 मई 2025 को ‘अपना डिजिपिन जानें’ सुविधा शुरू की थी। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी जगह का डिजिपिन पता कर सकता है।
See also  India-US Joint Navy Exercise Kochi

आज का इतिहास

  • 1976 में इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
  • 1993 में भारत और चीन के बीच सीमा विवादों को सुलझाने के लिए पहला समझौता हुआ था।

——————————

ये खबर भी पढ़ें..

9 सितंबर के करेंट अफेयर्स:भारत-जापान के बीच ‘वीर गार्जियन 26’ सैन्य अभ्यास आज से शुरू, मलयाली डायरेक्टर सरथ का निधन

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required