India & South Korea to Develop Laser Weapon System


  • Hindi News
  • Career
  • India & South Korea To Develop Laser Weapon System | Pragati Military Exercise

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. भारत और साउथ कोरिया के बीच MoU साइन

  • 20 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में रक्षामंत्री अहं ग्यु-बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
  • इस वार्ता में भारत और साउथ कोरिया ने रक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए MoU पर साइन किया।
  • इस MoU में सेल्फ प्रोपेल्ड एयर डिफेंस सिस्टम और एनर्जी एंड लेजर वेपन सिस्टम को लेकर समझौते हुए।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ये 3 दिनों की यात्रा इंडो-पेसिफिक सिक्योरिटी और समुद्री स्थिरता में सहयोग बढ़ाने के लिए है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियोल में भारत-कोरिया डिफेंस इंडस्ट्री बिजनेस समिट की अध्यक्षता की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियोल में भारत-कोरिया डिफेंस इंडस्ट्री बिजनेस समिट की अध्यक्षता की।

नेशनल (NATIONAL)

2. मेघालय में 13 देशों का सैन्य अभ्यास PRAGATI शुरू

  • 20 मई को मेघालय में 13 देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘PRAGATI’ शुरू हुआ।
  • PRAGATI का पूरा नाम ‘पार्टनरशिप ऑफ रीजनल आर्मीज फॉर ग्रोथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन द इंडियन ओशियन रीजन’ है।
  • PRAGATI सैन्य अभ्यास मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में शुरू हुआ है और ये 30 मई तक चलेगा।
  • सैन्य अभ्यास में भारत के अलावा 12 मित्र देश- भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम शामिल हैं।
  • सैन्य अभ्यास PRAGATI का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों और आपदा के समय बेहतर प्रबंधन में आपसी समन्वय को बढ़ाना है।
  • इस सैन्य अभ्यास में जंगल वॉरफेयर, हेलीबोर्न ऑपरेशन्स और फील्ड एक्ससाइज की जाएगी।
सैन्य अभ्यास PRAGATI में सभी सेनाएं अपने आधुनिक वॉर सिस्टम और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन भी करेंगी।

सैन्य अभ्यास PRAGATI में सभी सेनाएं अपने आधुनिक वॉर सिस्टम और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन भी करेंगी।

3. भारत और UAE का द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचा

  • 20 मई को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया।
  • UAE अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है। भारत और UAE ने 2032 तक 200 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा है।
  • भारत में UAE के राजदूत अब्दुलनासेर अल्सहाली ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी।
  • दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) भी लागू हुआ।
  • भारत और UAE के बीच नॉन ऑइल ट्रेड यानी तेल के अलावा भी व्यापार में भारी बढ़त आई है। भारत UAE से पेट्रोलियम, सोना और कीमती रत्न आयात करता है।
See also  NEET UG 2026 Exam Guidelines Issued by NTA; Over 22.79 Lakh Students to Appear
पीएम मोदी ने 15 मई को UAE के दौरे में ऊर्जा क्षेत्र सहित कई रणनीतिक समझौतों पर साइन किए थे।

पीएम मोदी ने 15 मई को UAE के दौरे में ऊर्जा क्षेत्र सहित कई रणनीतिक समझौतों पर साइन किए थे।

4. लद्दाख ने पर्यटन क्षेत्र को इंडस्ट्री का दर्जा दिया

  • 21 मई को लद्दाख सरकार ने लद्दाख हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर को इंडस्ट्री का दर्जा देने का ऐलान किया।
  • लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पर्यटन विभाग के साथ रजिस्टर्ड होटलों और गेस्ट हाउसों को ‘उद्योग’ का दर्जा देने की मंजूरी दी।
  • ये आदेश 1 जून, 2026 से पूरे केंद्र शासित प्रदेश में आधिकारिक रूप से प्रभावी होगा।
  • इस फैसले से लद्दाख के 1,257 रजिस्टर्ड होटल और गेस्ट हाउस को सीधा फायदा मिलेगा। इसमें से लेह में 1,078 और कारगिल में 179 होटल और गेस्ट हाउस हैं।
  • इंडस्ट्रियल सेक्टर होने के बाद होटल और गेस्ट हाउस मालिकों को इंडस्ट्रियल रेट्स पर बिजली और पानी की सुविधा मिल सकेगी।
  • इंडस्ट्रियल सेक्टर में आने से इस सेक्टर से जुड़े बिजनेस को अब इंडस्ट्रियल सब्सिडी और टैक्स में फायदा मिलेगा।
  • लद्दाख के टूरिज्म एंड कल्चर डिपार्टमेंट को इस योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल विभाग नॉमिनेट किया गया है।
  • लद्दाख 31 अक्टूबर 2019 को भारत का केंद्र शासित प्रदेश बना। शुरुआत में इसमें केवल 2 जिले, लेह और कारगिल थे। 27 अप्रैल को 5 नए जिले जंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग बनाए गए।
  • लद्दाख के इंडस्ट्रियल सेक्टर में आने से होमस्टे और छोटे पर्यटन का विस्तार करना आसान होगा। बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए अब बैंकों से लोन लेना आसान होगा।
लद्दाख इंडस्ट्री में आने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में भी पूरी तरह छूट दी जाएगी।

लद्दाख इंडस्ट्री में आने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में भी पूरी तरह छूट दी जाएगी।

See also  416 Tribal Dev Nashik, 40 Rail Land Authority & 40 IISER Openings

निधन (DEATH)

5. केरलम के सीनियर जर्नलिस्ट के.जी. परमेश्वरन नायर का निधन

  • 20 मई को केरलम के सीनियर जर्नलिस्ट के.जी. परमेश्वरन नायर का निधन हो गया। वे 94 साल के थे।
  • नायर 35 सालों तक ‘केरल कौमुदी’ दैनिक समाचार पत्र से जुड़े रहे। केरल कौमुदी में शामिल होने से पहले नायर ने कौमुदी वीकली के साथ करियर शुरू किया था।
  • नायर को केरलम विधानसभा की बेहतरीन रिपोर्टिंग और राजनीतिक पत्रकारिता के लिए जाना जाता था।
  • नायर तिरुवनंतपुरम प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए।
  • नायर को स्वदेशाभिमानी रामकृष्ण पिल्लई अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ विधायी रिपोर्टिंग के लिए जी. कार्तिकेयन मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • नायर को ये दो प्रमुख पुरस्कार भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों डॉ. के.आर. नारायणन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने व्यक्तिगत रूप से दिए थे।
जर्नलिस्ट के.जी. परमेश्वरन नायर ने ‘केरल नियमसभा:’ और 'चरित्रवुम धर्मवुम' (केरल विधानसभा: इतिहास और कर्तव्य) समेत कई किताबें लिखीं।

जर्नलिस्ट के.जी. परमेश्वरन नायर ने ‘केरल नियमसभा:’ और ‘चरित्रवुम धर्मवुम’ (केरल विधानसभा: इतिहास और कर्तव्य) समेत कई किताबें लिखीं।

6. केरलम ने देश का पहला AI पोर्टफोलियो बनाने की घोषणा की

  • 20 मई को केरलम सरकार ने ‘AI फॉर गवर्नेंस’ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पोर्टफोलियो बनाने की घोषणा की है। ये भारत का पहला AI गवर्नेंस इनिशिएटिव होगा।
  • सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITy) के तहत राज्य में दो AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI-CoEs) बनाने की घोषणा की।
  • राज्य के उद्योग मंत्री पी. के. कुन्हालीकुट्टी को भारत के पहले AI इनिशिएटिव का कार्यभार सौंपा गया है।
  • पहला AI सेंटर ‘बायो-AI’ पर फोकस करेगा। केरल स्टार्टअप मिशन इसे कोच्चि के डिजिटल हब में स्थापित करेगा।
  • दूसरा AI सेंटर जनरल-पर्पज AI सेंटर डिजिटल यूनिवर्सिटी तिरुवनंतपुरम में काम करेगा।
  • दोनों प्रोजेक्ट्स को इंडिया AI मिशन के ‘स्टार्टअप फाइनेंसिंग पिलर’ के तहत मंजूरी मिली है। हर सेंटर के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।
  • बायो-AI सेंटर ‘नेचर मीट्स कंप्यूट’ थीम पर काम करेगा। इसमें केरल की जैव विविधता, आयुर्वेदिक ज्ञान और जीनोमिक्स रिसर्च को AI टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा।
  • AI टूल्स के जरिए 40 हजार से ज्यादा मसाला किसानों की मदद करने और उनकी आय 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा गया है।
See also  NEET Exam Center Controversy | Rajasthan Burqa Entry Row 2026
AI फॉर गवर्नेंस प्रोजेक्ट में कोच्चि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ‘तेजस्वी’ सुपर कंप्यूटर और केरल जीनोम डेटा सेंटर का इस्तेमाल होगा।

AI फॉर गवर्नेंस प्रोजेक्ट में कोच्चि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ‘तेजस्वी’ सुपर कंप्यूटर और केरल जीनोम डेटा सेंटर का इस्तेमाल होगा।

आज का इतिहास

  • 1545 में भारत में ‘सूर साम्राज्य’ के संस्थापक शेरशाह सूरी की कालिंजर में एक विस्फोट के दौरान मृत्यु हो गई।
  • 1906 में अमेरिका के राइट ब्रदर्स ने उनकी ‘फ्लाइंग मशीन’ के लिए ऑफिशियल पेटेंट कराया था।
  • 1963 में भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।
  • 1984 में भारत की बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली देश की पहली महिला पर्वतारोहण बनी थीं।

——–

ये खबर भी पढ़ें..

ड्रोन से फायर होने वाली स्‍वदेशी मिसाइल की टेस्टिंग सफल:मंदारिन भाषा की ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ किताब को बुकर पुरस्‍कार; 21 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required