IIT Hyderabad Placement: दो डिपार्टमेंट में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट, छात्रों को 90 लाख तक का पैकेज


IIT Hyderabad Placement: आईआईटी हैदराबाद ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्लेसमेंट आंकड़े जारी कर दिए हैं. इस बार प्लेसमेंट सीजन में छात्रों को देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों से शानदार ऑफर मिले. सबसे बड़ा पैकेज 90 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि औसत सालाना पैकेज 22.5 लाख रुपये दर्ज किया गया. खास बात यह है कि दो विशेष कार्यक्रमों में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल हुआ और पीएचडी छात्रों को भी 81 लाख रुपये तक का पैकेज मिला.

आईआईटी हैदराबाद के अनुसार, प्लेसमेंट प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी और इसे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किया गया. इस दौरान 320 कंपनियों ने कैंपस भर्ती में हिस्सा लिया और इंजीनियरिंग, साइंस, डिजाइन और मैनेजमेंट समेत अलग-अलग क्षेत्र के छात्रों को नौकरी के अवसर दिए गए. संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, कुल 493 छात्रों का चयन हुआ और उन्हें 521 जॉब ऑफर मिले. इनमें 87 प्री प्लेसमेंट ऑफर और 43 अंतर्राष्ट्रीय ऑफर शामिल रहे. अंडर ग्रेजुएट स्तर पर प्लेसमेंट दर 70.99 प्रतिशत, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर 69.74% दर्ज की. 

कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट 

डिपार्टमेंटवार आंकड़ों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग सबसे आगे रहा. इस डिपार्टमेंट के 111 में से 96 छात्रों को नौकरी मिली. इसके बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 97 में से 81 छात्रों का चयन हुआ. इसके अलावा मैकेनिकल एंड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के 94 में से 65 सिविल इंजीनियरिंग के 73 में से 36 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के 45 में से 36 और केमिकल इंजीनियरिंग के 56 में से 32 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. वहीं मटेरियल साइंस एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग साइंस और मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग जैसे डिपार्टमेंट के छात्रों को भी अच्छी संख्या में ऑफर मिले. 

See also  UP Board Result Toppers List 2026 Class 10th, 12th: Who Is Kashish, Anshika And Shikha Verma? | Education and Career News

दो डिपार्टमेंट में 100% प्लेसमेंट 

संस्थान के अनुसार, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग कार्यक्रम में सभी 8 छात्रों को नौकरी मिली और इस विभाग ने 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया. वहीं पीएचडी कार्यक्रम में भी सभी योग्य छात्रों का चयन हुआ और यहां भी 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड किया गया. पीएचडी छात्रों को अधिकतम 81 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला. 

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?

प्रोग्रामवार कैसा रहा प्रदर्शन? 

बीटेक छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. मीटिंग में 74.56 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया और अधिकतम पैकेज 90 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा. वहीं एमटेक छात्रों के लिए सबसे बड़ा पैकेज 58 लाख रुपये रहा और प्लेसमेंट दर 66.28 प्रतिशत रही. इसके अलावा बीडिजाइन का अधिकतम पैकेज 14 लाख रुपये, एमडिजाइन का 29.32 लाख रुपये और एमएससी छात्रों का अधिकतम पैकेज 58 लाख रुपये दर्ज किया गया. 

700 छात्रों को मिले जॉब ऑफर 

संस्थान में 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के विस्तृत प्लेसमेंट आंकड़े भी जारी किए हैं. इसके अनुसार 1,146 ग्रेजुएट होने वाले छात्रों में से 943 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. जिनमें से 700 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले. इस चरण में सबसे बड़ा पैकेज 66.13 लाख रुपये और औसत पैकेज 20.26 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा साथ ही 53 अंतरराष्ट्रीय ऑफर भी छात्रों को मिले.

ये भी पढ़ें-NEET UG Result 2026: 20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  NEET re-exam on June 21: Extra time, additional space for rough work; check NTA's student-friendly measures



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required