IIT में एडमिशन का मौका, जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ शुरू हुई अगली बड़ी प्रक्रिया


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू.
  • शुभम कुमार ने टॉप किया, दिल्ली जोन का दबदबा.
  • 2 जून से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग, कॉलेज चुनें.
  • IIT, NIT, IIIT में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग महत्वपूर्ण.

जेईई एडवांस2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों के लिए एडमिशन की सबसे जरूरी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब JoSAA Counselling 2026 के जरिए IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में छात्रों के सामने अब सही कॉलेज और सही ब्रांच चुनने का मौका होगा.

टॉपर्स ने बिखेरा जलवा
JEE Advanced 2026 के नतीजों में दिल्ली जोन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. परीक्षा में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की और देश के टॉपर बने.वहीं छात्राओं की श्रेणी में आरोही देशपांडे ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया. इस साल जारी मेरिट सूची में दिल्ली जोन का दबदबा साफ नजर आया, जहां शीर्ष रैंक हासिल करने वाले कई उम्मीदवार इसी जोन से रहे. अब इन सफल अभ्यर्थियों समेत हजारों छात्र JoSAA Counselling 2026 के जरिए IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की दौड़ में शामिल होंगे.

रिजल्ट के बाद शुरू हुआ एडमिशन का दौर

जेईई एडवांस2026 का परिणाम आने के बाद लाखों छात्रों की नजर अब काउंसलिंग प्रक्रिया पर है. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए JoSAA काउंसलिंग ही वह माध्यम है जिसके जरिए देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में सीट आवंटन किया जाएगा. इसी प्रक्रिया के आधार पर छात्रों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज मिलेगा.

See also  UK could see 1 in 6 young people without jobs or education by 2031, warns report

2 जून से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग

JoSAA की काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो रही है. उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी पसंद के कॉलेज तथा ब्रांच का चयन करना होगा.इसके बाद विभिन्न चरणों में सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

IIT, NIT और IIIT में मिलेगा प्रवेश

JoSAA के माध्यम से देश के IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है.एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए छात्र कई संस्थानों और कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया आसान हो जाती है.

ये भी पढ़ें: कल से शुरू होंगी CS जून 2026 परीक्षाएं, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

चॉइस फिलिंग में न करें जल्दबाजी

विशेषज्ञों का कहना है कि काउंसलिंग के दौरान चॉइस फिलिंग सबसे अहम चरण होता है. छात्रों को केवल लोकप्रिय कॉलेजों के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि अपनी रुचि, करियर लक्ष्य, ब्रांच की संभावनाएं और प्लेसमेंट रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर विकल्प भरने चाहिए.

AAT रजिस्ट्रेशन भी हुआ शुरू

जो छात्र IIT के B.Arch. कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए Architecture Aptitude Test (AAT) 2026 का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है.आवेदन प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू होकर 2 जून शाम 5 बजे तक चलेगी. केवल JEE Advanced 2026 में सफल उम्मीदवार ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें JoSAA Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन?

स्टेप1: JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: JEE Main या JEE Advanced से जुड़े लॉगिन विवरण की मदद से साइन इन करें.
स्टेप 3: अपनी जानकारी और नोटिफिकेशन चेक करें.
स्टेप 4: पसंदीदा IIT, NIT, IIIT और GFTI संस्थानों तथा ब्रांचों का चयन करें.
स्टेप 5: अपनी पसंद के अनुसार चॉइस फिलिंग पूरी करें और विकल्पों को सेव करें.
स्टेप 6: अंतिम तिथि से पहले अपनी चॉइस लॉक कर दें.
स्टेप 7: मॉक सीट अलॉटमेंट और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार करें.
स्टेप 8: सीट मिलने पर Seat Acceptance Fee जमा करें और ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें.

See also  AP SSC marks memo at results.bse.ap.gov.in, manabadi.com Live: How to download scorecard at LEAP Mobile App

यह भी पढ़ें – JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required