IBPS RRB में 13 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी


इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक्स (RRBs) में भर्ती के लिए रिक्रूटमेंट प्रोसेस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इस भर्ती के जरिए कुल 13,441 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आईबीपीएस आरआरबी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

  • ऑफिस असिस्टेंट- 7,993 पद  
  • ऑफिसर स्केल 1- 4256 पद
  • ऑफिसर स्केल 2 (जनरल बैंकिंग)- 666
  • आईटी- 79 पद
  • सीए- 99 पद
  • लॉ- 46 पद
  • ट्रेजरी मैनेजर- 18 पद
  • मार्केटिंग ऑफिसर और एग्रीकल्चर ऑफिसर-48 पद
  • ऑफिसर स्केल 3- 220 पद

21 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर है. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में जरूरी बदलाव करने के लिए करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई जाएगी.

भर्ती के लिए आवेदन फीस और एलिजिबिलिटी

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं रीजनल रूरल बैंक के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है. ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आयु सीमा सामान्य तौर पर 18 से 28 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

See also  VYAPAM recruitment 2018: 475 Jail Prahari vacancies, salary upto Rs 62,000 | Jobs News

प्रीलिम्स और मेन्स से होगा चयन

ऑफिस असिस्टेंट के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा से गुजरना होगा. इस पद के लिए इंटरव्यू नहीं होता है. अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है. प्रीलिम्स में कुल 80 सवाल पूछे जाएंगे. जिनके लिए 80 अंक निर्धारित है. परीक्षा के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा. गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी. मुख्य परीक्षा में 200 सवाल होंगे और कुल 200 अंक होंगे. परीक्षा का समय 2 घंटे होगा.

ये भी पढ़ें-UP में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में भर्ती, हजारों पदों पर आवेदन का मौका

नवंबर-दिसंबर में हो सकती है परीक्षा

आईबीपीएस के अनुसार ऑफिसर स्केल लेवल 1 संबंधित पदों के प्रारंभिक परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है. ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है, जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होने की संभावना है. ऑफिसर स्केल की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 का प्रस्तावित है. ऑफिसर स्केल 2 और 3 की परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. हालांकि इस शेड्यूल को फिलहाल संभावित के तौर पर ही देखा जा रहा है.

30,000 तक हो सकती है सैलरी

ऑफिसर असिस्टेंट पद पर बेसिक पे करीब 19,900 बताया गया है. इसके अलावा कर्मचारियों को अलग-अलग भत्ते और दूसरे लाभ भी मिलते हैं. पोस्टिंग की जगह और संबंधित रीजनल रूरल बैंक के नियमों के अनुसार सैलरी में अंतर हो सकता है. अनुमान के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट की इन हैंड सैलरी करीब 28,000 से 30,000 रुपये तक हो सकती है.

See also  UPTET answer key 2026 OUT at upessc.up.gov.in; know how to raise objections

ये भी पढ़ें-सीबीएसई स्कूलों में अब दिन में तीन बार लगेगी हाजिरी, शिक्षकों के लिए भी लागू होगा ड्रेस कोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required