HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने निकाली 373 पदों पर भर्ती


अगर आप हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बेहद शानदार और काम की खबर है. खास तौर पर उन युवाओं के लिए, जो अपना भविष्य हायर एजुकेशन और टीचिंग लाइन में बनाना चाहते हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 373 पदों को भरा जाएगा. ये सभी भर्तियां ‘कॉलेज कैडर’ के लिए की जा रही हैं. आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि आप किस तरह आवेदन कर सकते हैं?

भर्ती से जुड़ीं जरूरी तारीखें

किसी भी सरकारी परीक्षा में बैठने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उसकी तारीखों को याद रखना. इस भर्ती के लिए जो शेड्यूल जारी किया गया है, वह इस प्रकार है.

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 जून 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 14 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा की संभावित तारीख: जुलाई 2026 का तीसरा सप्ताह

सैलरी और पद की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में जॉब ट्रेनी के पद पर रखा जाएगा. इस दौरान उन्हें हर महीने 35,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा. 

HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने निकाली 373 पदों पर भर्ती

किस विषय में कितने पद हैं खाली?

आयोग ने 22 से भी ज्यादा विषयों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं. आप अपनी पढ़ाई और योग्यता के अनुसार अपने विषय का चुनाव कर सकते हैं. आइए आसानी से समझते हैं कि किस प्रमुख विषय के लिए कितने पद तय किए गए हैं.

See also  Career Tips: Medical Field में बनाएं Future, 12वीं के बाद करें ये Nursing Courses, मिलेगा शानदार पैकेज
विषय का नाम खाली पदों की संख्या
अंग्रेजी 39
रसायन विज्ञान   34
हिंदी  34
भौतिक विज्ञान  25
गणित   25
शारीरिक शिक्षा   23
वनस्पति विज्ञान   20
प्राणी विज्ञान   20
भूगोल   20
इतिहास  19
समाजशास्त्र   17
राजनीति विज्ञान  16
वाणिज्य   15
लोक प्रशासन   14
मनोविज्ञान   13
अर्थशास्त्र   10

इन प्रमुख विषयों के अलावा भी कई अन्य विषयों में भर्तियां निकली हैं. भूविज्ञान, संस्कृत, संगीत (गायन और वादन), नृत्य, तबला और दर्शनशास्त्र जैसे विषयों के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं. विस्तृत विषयवार रिक्तियों की जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने निकाली 373 पदों पर भर्ती

आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. आपको कोई भी फॉर्म डाक से नहीं भेजना है. बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc खोलें.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. अगर आपने पहले कभी इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले अपनी बेसिक जानकारी भरकर प्रोफाइल बना लें.
  • प्रोफाइल बनाने और लॉगिन करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती वाले विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें.
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें और अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, फोटो, साइन अपलोड करें.
  • आखिर में फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें. सुविधा के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने निकाली 373 पदों पर भर्ती

ये भी पढ़ें: IIT दिल्ली भारत की नंबर-1 यूनिवर्सिटी, MIT लगातार 15वीं बार दुनिया में पहले नंबर पर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  'Dharmendra Pradhan, PM Modi istifa do': Cockroach Janta Party protests at Jantar Mantar over NEET, CBSE irregularities



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required