Haryana University Recruitment 2026 : हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी


Haryana University Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी अपडेट सामने आई है. अगर आप हरियाणा में स्थायी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. हरियाणा की श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी (SKAU), कुरुक्षेत्र ने नॉन-टीचिंग और पैरामेडिकल के कई पदों पर नियमित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए CET स्कोर की जरूरत नहीं होगी. साथ ही सैलरी भी 1 लाख से ज्यादा होगी. योग्य उम्मीदवार सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस भर्ती में किन पदों पर वैकेंसी निकली है, आवेदन कब तक किए जा सकते हैं और चयन प्रक्रिया कैसी होगी.

इस भर्ती में किन पदों पर वैकेंसी निकली है?

श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के कुल 60 नियमित पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत क्लर्क के 29 पद, स्टाफ नर्स के 25 पद और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 6 पद शामिल हैं. सभी नियुक्तियां रेगुलर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा भर्ती क्लर्क पद के लिए हैं, जबकि स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पदों पर भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन कब तक किए जा सकते हैं?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 शाम 4 बजे तक तय की गई है. उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

See also  Not just paper setting, arrested expert had also translated questions from Botany, Zoology sections: NEET probe | Education News

आवेदन करते समय रखें इस बात का ध्यान

यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि केवल आवेदन शुल्क जमा करना ही पर्याप्त नहीं होगा. ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उसका डाउनलोड किया हुआ और साइन आवेदन पत्र भी पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा. अगर उम्मीदवार ऐसा नहीं करता है तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

उम्र सीमा कितनी रखी गई है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

चयन कैसे होगा?

स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पदों के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में संबंधित विषय के साथ रीजनिंग, गणित, हरियाणा सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी और बेसिक कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा. वहीं क्लर्क पद के लिए लिखित परीक्षा के अलावा 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. 

यह भी पढ़ें – NEET Counselling: चॉइस लॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, गंवा सकते हैं MBBS सीट

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी मिलेगी.  स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को FPL-06 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी. वहीं क्लर्क पद पर चयनित अभ्यर्थियों को FPL-02 के अनुसार 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. लास्ट वेतन संबंधित पद और वेतनमान के अनुसार तय किया जाएगा. 
 
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

See also  WBJEEB releases ANM, GNM 2026 response sheet at wbjeeb.nic.in; direct link to download here

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित आवेदन लिंक खोलें. वहां अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरें. इसके बाद फोटो, साइन, मार्कशीट, डिग्री, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें. लास्ट में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उस पर साइन करें और निर्देशानुसार उसे पोर्टल पर अपलोड करना न भूलें. 

यह भी पढ़ें – August 2026 School Holiday List : अगस्त में कितने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required