golden opportunity for government employees recruitment for 82 posts apply like this


केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा ज्वाइंट रजिस्ट्रार समेत कुल 82 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर शुरूआत 3 साल के लिए की जाएंगी। वहीं जरूरत के हिसाब से इस अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती में सिर्फ कार्यरत सरकारी कर्मचारी ही अप्लाई कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए विज्ञापन जारी होने की तारीख से 30 दिनों के अंदर फॉर्म जमा करना होगा। ऐसे में इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले अपना आवेदन पत्र भरकर तय समय सीमा से पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: High Court Clerk Recruitment: Graduates के लिए बंपर भर्ती! High Court में 1265 Clerk पदों पर मांगे आवेदन, ये है पूरी Process

पद का नाम – पदों की संख्या

ज्वाइंट रजिस्ट्रार – 5

डिप्टी रजिस्ट्रार – 7

प्रधान निजी सचिव (प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी) – 1

अनुभाग अधिकारी / न्यायालय अधिकारी – 26

लेखा उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स) – 1

निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी) – 4

सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी – 5

लेखा अधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) – 8

कनिष्ठ लेखा अधिकारी (जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर) – 7

कार्यवाहक (केयरटेकर) – 5

वरिष्ठ लेखाकार (सीनियर अकाउंटेंट) – 7

जूनियर अकाउंटेंट – 6

कौन करे आवेदन

सीएटी की इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से पद के मुताबिक ग्रेजुएशन, विधि में बैचलर डिग्री, पुस्तकालय विज्ञान या पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।

वहीं सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है। वहीं हर पद के हिसाब से अन्य आवश्यक पात्रता और कौशल भी पूरा करना होगा।

See also  CBSE 10th Results 2026: Meet Ayusman Mohapatra, Topper From Odisha, Who Scored 500/500 | Education and Career News

सैलरी

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है। जिसकी गणना आवेदन की लास्ट डेट के आधार पर की जाएगी। वहीं कैंडिडेट्स का चयन आवेदन पत्रों की जांच, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि प्रोसेस के आधार पर किया जाएगा।

वहीं चयनित कैंडिडेट्स को पद के हिसाब से 5,200 से 39,100 रुपए सैलरी और 2,400 से 7,600 रुपये तक का ग्रेड पे प्रतिमाह दिया जाएगा।

कहां भेजें आवेदन पत्र

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज खुलने के बाद संबंधित पद की जारी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।

अब नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें। अब फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट को संलग्न करें।

लास्ट में सभी कागजात को एक लिफाफे में रखकर दिए गए पते ‘प्रधान रजिस्ट्रार, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, प्रधान पीठ, 61/35, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली – 110001’ पर डाक के जरिए भेजें।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required