FMGE Exam Results: Only 22% Students Pass


  • Hindi News
  • Career
  • FMGE Exam Results: Only 22% Students Pass | MBBS Abroad Licensing Crisis

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदेश से MBBS की डिग्री लेकर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे देशभर के हजारों युवाओं की मुश्किलें FMGE एग्जाम में फेल होने से बढ़ गई हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा जारी विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) अक्टूबर 2026 के रिजल्ट उम्मीदवारों को निराश करने वाले रहे हैं। परीक्षा में शामिल 77.07% उम्मीदवार भारत में डॉक्टरी की पात्रता परीक्षा पास नहीं कर सके।

6 वर्ष की पढ़ाई और लाखों खर्च रूस, चीन, कजाकिस्तान, फिलीपींस और जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई पर औसतन 30-50 लाख खर्च होते हैं। मिडिल क्लास फैमिली अपनी जमापूंजी लगाकर, जमीन बेचकर या उधार लेकर बच्चों को विदेश भेजते हैं। इतनी मेहनत के बाद भी भारत आने पर जब तक वे FMGE पास नहीं कर लेते, उनकी विदेशी डिग्री मान्य नहीं होती।

एक-दो अंक से टूटी उम्मीदें इस साल FMGE अक्टूबर एग्जाम 31 तारीख को आयोजित की गई थी। 300 अंकों की परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 150 अंक लाना अनिवार्य था। रिजल्ट में 5,365 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो 140 से 149 अंकों के बीच पास होने से रह गए। दर्जनों छात्र 148 या 149 अंक लाकर 1-2 नंबर से चूक गए। FMGE के नियमों में रीचेकिंग या ग्रेस मार्क्स का नियम नहीं है। ऐसे में अब इन उम्मीदवारों को अगली परीक्षा का इंतजार करना होगा।

FMGE 300 अंकों का स्क्रीनिंग टेस्ट

इस एग्जाम के तहत विदेश से MBBS करके लौटे छात्रों के लिए 300 अंकों का स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसमें पास होने के लिए 50% लाना अनिवार्य है। आयु या प्रयासों की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। इसका आयोजन NBEMS करता है।

See also  NEET-UG Counseling Update | MBBS Seats Remain Vacant In Deemed Colleges

इसे पास करना भारत में मेडिकल रजिस्ट्रेशन पाने और डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने की प्रोसेस के लिए जरूरी है। परीक्षा में कुल 300 अंक होते हैं। पास होने के लिए कम से कम 150 अंक प्राप्त करना जरूरी है।

यह परीक्षा अनिवार्य क्यों ?

विदेशों का मेडिकल सिलेबस, बीमारियों के बारे में जानकारी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का लेवल भारत से अलग होता है। ऐसे में FMGE यह तय करती है कि डॉक्टरों के पास भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के अनुसार इलाज की पर्याप्त समझ है या नहीं। इसके बिना राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग या राज्य चिकित्सा परिषद से रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिलता। यहां तक कि भारत में इलाज करना गैर कानूनी है।

FMGE पास न करने वाले छात्र न तो निजी क्लिनिक खोल सकते हैं और न ही मरीजों का इलाज, दवा का पर्चा, या मृत्यु प्रमाण पत्र लिख सकते हैं।

विदेश में MBBS से पहले ध्यान रखें ये बातें

भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए विदेश में MBBS करने वाले इंडियन स्टूडेंट्स को NEET पास करना होता है। संबंधित देश के मेडिकल रेगुलेटर से विश्वविद्यालय और डिग्री की वैलिडिटी स्पष्ट करें।

इसके साथ ही वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मेडिकल स्कूल्स में संस्थान का रिकॉर्ड देखें। केवल इस डायरेक्टरी में नाम होना भारत में NMC एलिजिबिलिटी की गारंटी नहीं है।

ये भी पता करें कि इंटर्नशिप उसी यूनिवर्सिटी में पूरी होगी या नहीं। ट्यूशन फीस, हॉस्टल, खाना, ट्रेवल, इंश्योरेंस और अन्य राशि जोड़कर बजट बनाएं। इसके अलावा भारत में प्रैक्टिस के लिए लागू लाइसेंसिंग परीक्षा FMGE/NExT की तैयारी मेडिकल की पढ़ाई के साथ ही करते रहें।

See also  हिमाचल में 22 प्रशासनिक पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन

भारतीय छात्रों के लिए मेडिकल डिग्री देने वाले प्रमुख देश और कॉलेज

रूस : प्रमुख मेडिकल कॉलेज : शेनोव फर्स्ट मास्को स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, कजान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, पावलोव फर्स्ट सेंट पीटरबर्ग्स मेडिकल यूनिवर्सिटी

खासियत : कई यूनिवर्सिटीज में अंग्रेजी माध्यम से मेडिकल पढ़ाई होती है। मॉडर्न लैब और बड़े सरकारी अस्पतालों में क्लिनिकल ट्रेनिंग के अवसर भी मिलते हैं। यहां इंडियन स्टूडेंट्स का बड़ा समुदाय देखने को मिलता है।

कजाकिस्तान : प्रमुख मेडिकल कॉलेज : अल फराबी कजाख नेशनल यूनिवर्सिटी, सेमे मेडिकल यूनिवर्सिटी और Karaganda मेडिकल यूनिवर्सिटी। खासियत : कई संस्थानों में अंग्रेजी माध्यम के कार्यक्रम होते हैं। मॉडर्न मेडिकल लैब, अस्पताल और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सुविधाओं के साथ रहने और पढ़ाई का खर्च पश्चिमी यूरोपीय देशों की तुलना में कम है।

किर्गिस्तान प्रमुख मेडिकल कॉलेज : इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मेडिसिन, एशियन मेडिकल इंस्टीट्यूट और Kyrgyz रशियन स्लेविक यूनिवर्सिटी। खासियत : भारतीय छात्रों की अच्छी संख्या यहां देखी जा सकती है। मेडिकल विषयों के साथ अस्पतालों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मौका भी मिलता है। कम बजट में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की जा सकती है।

जॉर्जिया : प्रमुख मेडिकल कॉलेज : ब्लिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया, यूरोपियन यूनिवर्सिटी जॉर्जिया यहां के प्रमुख मेडिकल कॉलेज हैं। खासियत : आधुनिक मेडिकल सिमुलेशन लैब और क्लिनिकल ट्रेनिंग की सुविधा होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग मेडिकल प्रोग्राम शामिल हैं।

बांग्लादेश : प्रमुख मेडिकल कॉलेज : ढाका मेडिकल कॉलेज, बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज, इब्राहिम मेडिकल कॉलेज, होली फैमिली रेड क्रिसेंट मेडिकल कॉलेज। खासियत : मेडिकल सिलेबस भारतीय MBBS से काफी मिलता-जुलता है। अंग्रेजी में अकादमिक पढ़ाई का मौका मिलता है। साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होने से क्लिनिकल एक्सपोजर के अवसर ज्यादा मिलते हैं।

नेपाल : प्रमुख मेडिकल कॉलेज : बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेस, काठमांडू यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस और मणिपाल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस। खासियत : भारत के करीब होने से आना – जाना आसान, भारतीय मरीजों जैसी कई स्वास्थ्य परिस्थितियों का अध्ययन करने का अवसर मिलता है।

See also  India Post GDS recruitment notification 2026 out for over 25000 vacancies; details here

फिलीपींस : प्रमुख मेडिकल कॉलेज : डेवेओ मेडिकल स्कूल फाउंडेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ परपेचुअल हेल्प सिस्टम डेल और एमिलियो एग्विनाल्डो कॉलेज। खासियत : अमेरिकी मेडिकल एजुकेशन प्रोसेस से प्रभावित सिलेबस और मेडिकल शिक्षा में बेसिक साइंस और क्लिनिकल ट्रेनिंग पर जोर।

चीन : प्रमुख मेडिकल कॉलेज : जिलिन यूनिवर्सिटी, चाइना मेडिकल यूनिवर्सिटी और डालियान मेडिकल यूनिवर्सिटी। खासियत : आधुनिक मेडिकल रिसर्च और लैबोरेटरी के अलावा बड़े एजुकेशनल हॉस्पिटल में क्लिनिकल ट्रेनिंग के अलावा कुछ मेडिकल कॉलेजों में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए अंग्रेजी माध्यम का MBBS प्रोग्राम, मेडिकल शिक्षा में बेसिक साइंस और क्लिनिकल ट्रेनिंग पर जोर।

NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

नेशनल मेडिकल कमीशन वेबसाइट लिंक

———————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 12 नवंबर:गौतम अडाणी ने अपनी संपत्ति के उत्तराधिकारी का ऐलान किया, भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required