Dungarpur School Roof Collapse | Rajasthan Primary School Accident


  • Hindi News
  • Career
  • Dungarpur School Roof Collapse | Rajasthan Primary School Accident

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कमरे की छत गिर गई। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे। ये बच्चे अपने-अपने कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे।

इसी दौरान स्कूल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े एक जर्जर कमरे की छत अचानक नीचे गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे और टीचर तुरंत अपने-अपने कमरों से बाहर निकल आए।

स्कूल के 2 कमरे लंबे समय से जर्जर

गनीमत रही कि जिस कमरे की छत गिरी, उस वक्त उसमें कोई बच्चा या शिक्षक मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस स्कूल में कुल 10 कमरे हैं। इनमें से करीब 2 कमरे लंबे समय से जर्जर हो चुके हैं। इसलिए इन कमरों को बंद कर दिया गया था। यहां कोई क्लास भी नहीं ली जाती थी। इसी वजह से छत गिरने के बावजूद कोई छात्र या टीचर घायल नहीं हुए।

अधिकारियों ने किया जर्जर कमरों का निरीक्षण

छत गिरने के बाद स्कूल के टीचर्स ने पीईईओ पंकज वर्मा को सूचना दी। पंकज वर्मा और सीबीईओ दीपक शाह मौके पर पहुंचे और स्कूल की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जर्जर कमरों का निरीक्षण किया और स्कूल के मैनेजमेंट से जानकारी ली।

राजस्थान के स्कूल में इस साल छत गिरने की दूसरी घटना

राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में 25 जुलाई 2026 को एक स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। यह घटना मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। छत गिरने के बाद दीवार भी ढह गई। इस हादसे में 7 मृत बच्चों के अलावा कई अन्य बच्चों के मलबे में दबे होने से घायल हो गए।

See also  Bhopal NEET Aspirants House Collapses Day Before Exam, Doctor Dream Shattered

स्कूल भवन की छत जर्जर अवस्था में थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। वहीं भारी बारिश के कारण दीवार में नमी आने से दीवारें कमजोर हो गईं।

————————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

छात्रों के धरने से बदली खस्ता हाल स्कूल की हालत:जर्जर भवन गिरा, मरम्मत का काम शुरू; आशुतोष रांका ने शेयर किया वीडियो

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपने X अकाउंट पर जोधावास स्थित उस सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया है जिसके खिलाफ कुछ दिन पहले ही स्कूल के छात्रों ने आंदोलन किया था। इस स्कूल का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required