DU UG Admission 2026: तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 3 अगस्त से खुलेगी मिड-एंट्री विंडो, जानें किसे मिलेगा मौका


दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS 2026 के तहत ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए तीसरे राउंड का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों को एक और मौका दिया है, जो किसी कारण से पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे या अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे. ऐसे उम्मीदवार 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक ‘मिड-एंट्री’ विकल्प के जरिए आवेदन कर सकेंगे.

यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 71 हजार से ज्यादा छात्र अपनी सीट कन्फर्म कर चुके हैं. बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी मौजूदा सीट फ्रीज कर ली है, वहीं कई छात्रों ने बेहतर कॉलेज या मनपसंद कोर्स पाने के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना है.

क्या है मिड-एंट्री सुविधा?

मिड-एंट्री सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जो CSAS के पहले चरण में रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे या समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके, ऐसे छात्र 3 अगस्त से 5 अगस्त रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल अतिरिक्त फीस देनी होगी. जो छात्र पहले या दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने से चूक गए थे, वे भी इस माध्यम से एडमिशन प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं.

कैसे काम करेगी अपग्रेड विंडो?

DU की अपग्रेड विंडो उन छात्रों के लिए है जिन्होंने पहले से आवंटित कॉलेज और कोर्स में सीट स्वीकार कर ली है, लेकिन वे अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर बेहतर विकल्प चाहते हैं. यदि अपग्रेड प्रक्रिया के दौरान छात्र को नई सीट मिलती है, तो उसे उस नई सीट पर एडमिशन लेना अनिवार्य होगा. यदि नई सीट की फीस पुरानी सीट से अलग होती है, तो अंतर की राशि जमा करनी होगी. फीस जमा होने के बाद ही नई सीट पर दाखिला फाइनल माना जाएगा.

See also  CBSE 12th Result 2026: कब होगा सीबीएसई 12वीं का सप्लीमेंट्री एग्जाम? जान लें डेट और अप्लाई करने का तरीका 

इन छात्रों को नहीं मिलेगा मिड-एंट्री का फायदा

यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि मिड-एंट्री का लाभ सभी श्रेणियों और पाठ्यक्रमों के लिए नहीं होगा. नीचे दिए गए कोटों और प्रैक्टिकल-आधारित कोर्स में आवेदन करने वाले छात्र मिड-एंट्री का उपयोग नहीं कर पाएंगे…

एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA)

स्पोर्ट्स कोटा

चिल्ड्रेन/विडोज ऑफ आर्म्ड फोर्सेज (CW) कोटा

वार्ड सुपरन्यूमेरी कोटा

परफॉर्मेंस आधारित कोर्स जैसे- BA (Hons) Music और BSc (PE, HE & Sports)

प्रैक्टिकल आधारित Bachelor of Fine Arts (BFA)

कंपार्टमेंट परीक्षा वाले छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दी है, उन्हें मिड-एंट्री के दौरान ही CSAS के पहले चरण का रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सलाह दी गई है. हालांकि, ये छात्र अपने दूसरे चरण की प्रक्रिया अपना फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही पूरी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: NEET PG 2026 : NEET PG 2026: एग्जाम टाइमिंग और पैटर्न दोनों बदले, जानें डिटेल

ये है तीसरे राउंड का पूरा शेड्यूल 

सीट अलॉटमेंट लिस्ट- 8 अगस्त 2026

सीट एक्सेप्ट करने की तारीख- 8 अगस्त से 11 अगस्त (रात 11:59 बजे तक)

कॉलेज द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- 12 अगस्त तक

ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 13 अगस्त (रात 11:59 बजे तक)

अब तक के एडमिशन के आंकड़े

यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई की शाम तक कुल 71,342 छात्रों ने अपनी सीट पक्की कर ली थी. इनमें से 25,088 छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना, जबकि 32,233 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज कर दिया. यूनिवर्सिटी ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिशन से जुड़े हर अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक CSAS पोर्टल को चेक करते रहें.

See also  Meet the IPS officer who cracked UPSC with AIR 849 after IIT Kanpur and is now taking an unexpected career turn

यह भी पढ़ें: SSC Stenographer Revised Result : SSC ने जारी किया Steno C-D का रिवाइज्ड रिजल्ट, देखें नया अलॉटमेंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required