DTU New Courses 2026 : अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाई-अप लॉन्च


DTU New Courses 2026 : दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने अपने 85 साल पूरे होने के मौके पर कई बड़े ऐलान किए हैं. नए अकादमिक प्रोग्राम, विदेशी यूनिवर्सिटीज के साथ साझेदारी, रिसर्च को बढ़ावा देने वाली नई पहल और मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के जरिए यूनिवर्सिटी ने आने वाले शैक्षणिक सत्रों के लिए अपनी नई योजनाओं की जानकारी दी है. 

2026-27 से शुरू होंगे नए इंटीग्रेटेड BSc-MSc प्रोग्राम

DTU ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से डेटा साइंस और एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में इंटीग्रेटेड BSc-MSc प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे. इन नए कोर्स का उद्देश्य छात्रों को एक ही अकादमिक कार्यक्रम के तहत बैचलर्स और मास्टर्स स्तर की पढ़ाई का अवसर देना है. 

यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के साथ शुरू हुआ 4+1 BTech-MS प्रोग्राम

यूनिवर्सिटी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के साथ मिलकर 4+1 एक्सेलरेटेड BTech-MS प्रोग्राम भी शुरू किया है. इस कार्यक्रम के तहत पात्र छात्र भारत और विदेश दोनों जगह पढ़ाई करते हुए इंटिग्रेटिड अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मार्ग का हिस्सा बन सकेंगे. 

BTech छात्रों के लिए डबल मेजर ट्रैक की सुविधा

DTU ने यह भी घोषणा की है कि 2026-27 सत्र से BTech छात्रों के लिए इकोनॉमिक्स में डबल मेजर ट्रैक शुरू किया जाएगा. इसके अलावा इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से माइक्रो-क्रेडेंशियल कोर्स भी शुरू किए जाएंगे, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई के साथ अतिरिक्त स्किल भी विकसित कर सकें.

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग के माध्यम से कामकाजी पेशेवरों के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी शुरू किए गए हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट और ESG एवं कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी जैसे विषय शामिल हैं. 

See also  AISA protest over exam irregularities ends in detentions, student body seeks Dharmendra Pradhan's resignation

आने वाले वर्षों में शुरू होंगे नए BTech प्रोग्राम
 
DTU ने बताया कि 2026-27 सत्र से मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग में BTech प्रोग्राम शुरू करने की योजना है. वहीं जरूरी मंजूरी मिलने के बाद 2027-28 से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और क्वांटम टेक्नोलॉजी में भी BTech प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें – Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?

रिसर्च के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

रिसर्च के क्षेत्र में भी यूनिवर्सिटी ने एक जरूरी उपलब्धि हासिल की है। DTU ने 1,000 पीएचडी ग्रेजुएट्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से अंडरग्रेजुएट क्वांटम टेक्नोलॉजी लैब स्थापित करने के लिए 1 करोड़ रुपये का अनुदान भी मिला है. यूनिवर्सिटी ने बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (BEST) सेंटर, सिद्धार्थ रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी सेंटर सहित कई नई रिसर्च सुविधाएं स्थापित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही भारतीय सेना, CSIR-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर, बजाज ऑटो लिमिटेड और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय सहित कई संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

DTU के स्टार्टअप्स को भी मिली बड़ी सफलता

यूनिवर्सिटी ने बताया कि उसके दो स्टार्टअप AllSecureX और Heuronics को दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल के टॉप-6 स्टार्टअप्स में जगह मिली. दोनों स्टार्टअप्स को 10-10 लाख रुपये का अनुदान भी दिया गया. वहीं NEMA-AI को फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 स्टार्टअप्स की सूची में शामिल किया गया है. 
 
यह भी पढ़ें – NEET UG 2026: रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक

See also  Today News Headlines for School Assembly, June 17, 2026: UK bans social media under 16, Neeraj Chopra at Doha Diamond League

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required