Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs


  • Hindi News
  • Career
  • Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs | Raghav Chadha Joins BJP

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन की

24 अप्रैल को पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया।

  • राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं।
  • पार्टी ने 2 अप्रैल 2026 को राघव को डिप्टी लीडर पद से हटाया और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया था।
  • राघव 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के तौर पर अपॉइंट हुए थे।
  • 2019 में राघव ने साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य थे।
  • राघव पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक भी रहे।
  • AAP ने 2022 में राघव को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था।

2. सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी

23 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दे दी है।

  • सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर ATF मार्केटिंग नियमों में बदलाव किया है। इस फैसले से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी।
  • एथेनॉल ब्लेंडिंग की मंजूरी के फैसले से एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम होगा और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाया जा सकेगा।
  • मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की परिभाषा को अपडेट किया गया है।
  • नए अपडेट के मुताबिक ATF में हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ सिंथेसाइज्ड कंपोनेंट्स (जैसे एथेनॉल) को भी शामिल किया जा सकेगा।
  • सरकार का ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के चलन को ध्यान में रखकर किया गया है।
  • SAF एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जिसे कुकिंग ऑयल, कृषि अवशेष और कचरे से तैयार किया जा सकता है। इसमें एथेनॉल का मिश्रण भी अहम भूमिका निभाता है।
  • SAF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए विमान के इंजन या मौजूदा फ्यूल सप्लाई सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती।
SAF पारंपरिक जेट फ्यूल के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर देता है।

SAF पारंपरिक जेट फ्यूल के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर देता है।

3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार ने जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की

See also  Jobs in Indian Army: NCC स्पेशल एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका! लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

23 अप्रैल को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की।

  • भारत-ब्रिटेन डिफेंस कॉर्पोरेशन के स्ट्रक्चर को रिव्यू किया और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर बात की।
  • दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग साझेदारी सहित रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
  • इस बैठक में राजेश और NSA पॉवेल ने रीजनल सिक्योरिटी के डेवलपमेंट और उसकी प्रोग्रेस पर बातचीत की।
  • ये बैठक विशेष रूप से रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन (रोडमेप 20230) की पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए की।
  • दोनों प्रमुखों ने ये मुलाकात 2021 में घोषित भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत की। जिसमें 2030 का रोडमैप पर बात हुई।
इस बैठक का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच कॉम्परेशिप स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के तहत डिफेंस रिलेशन को मजबूत करना है।

इस बैठक का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच कॉम्परेशिप स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के तहत डिफेंस रिलेशन को मजबूत करना है।

4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं के लिए MoU साइन किया

24 अप्रैल को इंडियन फार्माकोपिया कीमशन (IPC) ने दवाईयों की क्वालिटी, रिसर्च और पेशेंट की सुरक्षा के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर के साथ एक MoU साइन किया।

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, ये MoU हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किया गया है।
  • इस MoU के तहत दवाओं की क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी, दवाओं का सही तरह से उपयोग करने और फार्मास्युटिकल में इनोवेशन को मजबूत करेंगे।
  • पीएम भारतीय जनऔषधि स्कीम (PMBJP) के तहत ये दवाएं दी जाएंगी। इस MoU का उद्देश्य दवाओं की क्वालिटी को बढ़ाना है।
  • इस MoU के तहत PMBI क्वालिटी टेस्ट के लिए जन औषधि दवाओं के रैंडम सैंपल IPC को भेजेगा।
  • दवाओं के सही उपयोग के लिए जन औषधि केंद्रों में भारत के राष्ट्रीय फॉर्मूलरी को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इससे बेहतर फार्माकोविजिलेंस सिस्टम से दवाओं के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकेगा।
  • फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PBPI) QR कोड और टोल-फ्री हेल्पलाइन भी चलाएंगे।
  • इस MoU का उद्देश्य लोगों में सस्ती जेनेरिक दवाओं में भरोसा बढ़े और पेशेंट बेहतर स्वास्थ्य लाभ देना है।
इस MoU के तहत मेडिकल यूज और फार्माकोविजिलेंस पर फार्मासिस्टों और स्टैकहोल्डर्स को ट्रेनिग भी दी जाएगी।

इस MoU के तहत मेडिकल यूज और फार्माकोविजिलेंस पर फार्मासिस्टों और स्टैकहोल्डर्स को ट्रेनिग भी दी जाएगी।

निधन (DEATH)

5. कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन

22 अप्रैल को साउथ कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उन्होंने कोरियन इंडस्ट्री में 4 दशक तक एक्टिंग की।

  • ली ने 1983 में एंटीगौन ड्रामा से 21 साल की उम्र में बतौर एक्टर डेब्यू किया।
  • ली थिएटर से फेमस हुए। उनके मशहूर थियेटर प्ले एंटीगौन, मेल इंपल्स, ओथैलो (2009) और डेथ ऑफ अ सेल्समैन (2016) हैं।
  • इसके साथ ही ली टीवी प्रोग्राम द प्राइस्ट्स (2015), स्टील रेन 2: समिट (2020), माय डियरेस्ट, वॉचर में भी काफी चर्चित रहे।
  • 1998 में ली को कोरिया थिएटर एसोसिएशन एक्टिंग अवॉर्ड मिला।
  • ली को 2011 में एक्टिंग के लिए ‘कोरिया थिएटर अवॉर्ड’ मिला।
See also  Sex Education In Indian Schools
ली नाम-ही को 2012 में डोंग-ए थिएटर अवॉर्ड मिला।

ली नाम-ही को 2012 में डोंग-ए थिएटर अवॉर्ड मिला।

मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. भारत मालदीव को SAARC के लिए 30 अरब देगा

23 अप्रैल को भारत ने SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क के तहत पहली किस्त के रूप में मालदीव के लिए 30 अरब रुपए सैंक्शन किए।

  • SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क सार्क देशों के बीच एक तरह का इमरजेंसी लोन सिस्टम है।
  • सार्क देशों में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।
  • SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क मालदीव सरकार के बीच साइन हुए MoU के तहत दिया जाएगा।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के जरिए ये फंड मालदीव को दिया जाएगा।
  • SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क की ये पहली किश्त होगी, जिसे RBI के जरिए जारी किया जा रहा है।
  • SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क MoU अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान साइन किया गया था।
  • अक्टूबर 2024 में RBI और मालदीव मॉनिटरी अथॉरिटी के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के बाद भारत ने मालदीव को डॉलर स्वॉप विंडो के लिए 400 मिलियन डॉलर सैंक्शन किया था।
  • RBI के उस सैंक्शन के पूरा होने के बाद भारत ने INR स्वॉप विंडो फैसिलिटी बनाने के लिए ये रुपए सैंक्शन किए हैं।
  • SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क का उद्देश्य सार्क देशों को जरूरत के समय में शॉर्ट-टर्म फॉरन एक्सचेंज की सुविधा देना है।
  • मालदीव विदेशी मुद्रा के भंडार की कमी और भुगतान संतुलन के गंभीर दबाव से जूझ रहा है।
  • SAARC करंसी स्वॉप फ्रेमवर्क, SAARC देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करेगा।
  • इसकी शुरुआत नवंबर 2012 में हुई थी, इसे 2024-2027 के लिए संशोधित किया गया है। इसमें इंडियन रुपए को इंटरनेशनलाइज करने के लिए INR स्वॉप विंडो लाया गया है।
  • SAARC के सभी देश भारत के साथ बायलेट्रल एग्रीमेंट साइन कर इस सिस्टम का फायदा उठा सकते हैं। एग्रीमेंट में तय शर्तों पर एक-दूसरे से करेंसी एक्सचेंज कर सकते हैं।
RBI ने सार्क देशों के सैंट्रल बैंक और सरकारों के साथ मिलकर ये सिस्टम बनाया है।

RBI ने सार्क देशों के सैंट्रल बैंक और सरकारों के साथ मिलकर ये सिस्टम बनाया है।

7. डॉ अतनु को ‘ऑस्कर्स ऑफ साइंस’ 2026 अवॉर्ड

See also  NIACL Assistant Recruitment 2024: New India Assurance NIACL Assistant Notification out ,Apply Online For 500 Vacancies

23 अप्रैल को असम के प्रोफेसर डॉ. अतनु नाथ को ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स अवॉर्ड 2026 मिला, जिसे ऑस्कर्स ऑफ साइंस नाम से जाना जाता है।

  • डॉ. अतनु नाथ को ये अवॉर्ड Muon g-2 पार्टिकल के मैग्नेटिक मूवमेंट पर एक्सपेरिमेंट के लिए मिला है। इसमें उन्हें 3 मिलियन डॉलर प्राइज मनी मिली है।
  • Muon g-2 पर एक्सपेरिमेंट CERN, ब्रुकहेवन नेशनल लेबोरेटरी और फर्मीलाब में हुआ, जहां दुनियाभर से 376 साइंटिस्ट्स ने हिस्सा लिया, इसमें 11 भारतीय रिसर्चर शामिल थे।
  • डॉ. अतनु नाथ ऑस्कर्स ऑफ साइंस पाने वाले पहले भारतीय हैं। और वे असम तिहू कॉलेज में फिजिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
  • डॉ. अतनु ने 2007 में G.C. कॉलेज सिलचर से फिजिक्स में बैचलर्स किया है।
  • 2010 में अतनु ने S.N. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक सांइसेज से फिजिक्स में मास्टर्स किया।
  • 2013 में अतनु मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में रिसर्च स्कॉलर रहे।
  • 2016 से 2020 तक इटली के INFN में फर्मी नेशनल एक्सेलेरेटर लेबोरेटरी, बटाविया II में g-2 पार्टिकल पर इटैलियन कोलैबोरेशन टीम का पार्ट रहे।

ब्रेकथ्रू प्राइज

  • ब्रेकथ्रू प्राइजेस की स्थापना 2013 में सर्गेई ब्रिन, प्रिसिला चान, मार्क जकरबर्ग, जूलिया, यूरी मिलनर, और ऐनी वोज्स्की ने की थी।
  • ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड लाइफ साइंसेज, फंडामेंटल फिजिक्स और मैथ्स के टॉप रिसर्चर्स को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

आज का इतिहास

  • 1859 में मिस्र में स्वेज नहर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती है।
  • 1982 में भारत में पहली बार दूरदर्शन पर रंगीन प्रसारण हुआ।
  • 2008 में विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत हुई। मलेरिया के प्रति जागरूकता के लिए हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है।

—————

ये खबर भी पढ़ें..

पहली बार मशीन से भुजिया बनाने वाले शिवरतन का निधन:ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेट करने को टीम बनेगी; 24 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required