UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक और उच्च शिक्षा से जुड़ी भर्तियों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आने वाले 4 महीने बहुत अहम रहने वाले हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दिसंबर तक 7 बड़ी परीक्षाएं कराने की तैयारी की है. इनमें अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय में प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर, एडेड माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक, पीजीटी, प्रशिक्षित स्नातक टीचर यानी टीजीटी, स्पेशल टीईटी और परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं सुपर टीईटी शामिल है. इनमें कुछ परीक्षाओं की तारीख तय हो चुकी है, जबकि कहीं भर्तियों के विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है.

24 सितंबर को प्राचार्य पदों की लिखित परीक्षा

इन सात बड़ी परीक्षाओं में सबसे पहले अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय में प्राचार्य के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा होगी. प्राचार्य के 111 पदों पर लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को कराई जाएगी. इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पहले से चल रही है और आयोग अब परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में जुटा है.

स्पेशल TET 3 नवंबर को होगी

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी भी इसी भर्ती परीक्षा कैलेंडर का अहम हिस्सा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्यरत शिक्षकों के लिए यह विशेष परीक्षा कराई जा रही है. स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन 5 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर रखी गई है. परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित कराई जाएगी. आपको बता दें कि यह सामान्य टीईटी से अलग परीक्षा है और खासतौर पर उन कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्हें टीईटी की अनिवार्यता पूरी करनी है.

PGT के 2615 पदों पर भर्ती

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता यानी पीजीटी के 2,615 पदों पर भर्ती की तैयारी भी चल रही है. इसके लिए शैक्षिक अर्हता में बदलाव किया गया है. पीजीटी के लिए उम्मीदवारों को परास्नातक में कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी होगा. शिक्षा निदेशालय ने नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा था. नियमावली में संशोधन के प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी होगा. इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती की भी सरकार तैयारी कर रही है.

प्रधानाचार्य के 1475 और प्रधानाध्यापक के 1172 पद

एडेड इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाली है. शिक्षा निदेशालय ने इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1,475 और हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक की 1,172 पद की जानकारी शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी है. इसके बाद अब जल्द ही विज्ञापन जारी होगा.

ये भी पढ़ें-UGC-NET June 2026 Re-Exam के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

TGT के 17740 पदों पर भर्ती का इंतजार

टीजीटी के 17,740 पदों पर भर्ती की तैयारी भी चल रही है. इन पदों के लिए अहर्ता संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है. मंजूरी मिलने के बाद आवेदन शुरू किए जाएंगे. टीजीटी भर्ती में टीईटी को अनिवार्य करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया. इसमें ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 फीसदी अंक की शर्त रहेगी. वहीं उम्मीदवारों ने टीजीटी का विज्ञापन 15 सितंबर तक जारी करने की मांग की है.

प्राथमिक स्कूलों में 11508 सहायक अध्यापकों की भर्ती

परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की भर्ती भी आयोग की बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके लिए 11,508 पदों पर अधियाचन चयन आयोग पर अपलोड किया जा चुका है. अब इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें-BHU में वेटनरी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, NEET UG स्कोर पर मिलेगा एडमिशन

Source link

See also  SBI Apprentice Recruitment Notification 2026: Apply for 7150 posts at sbi.bank.in; check key details

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required