Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी


दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में दाखिला लेना हर साल लाखों छात्रों का सपना होता है. लेकिन जब बात नॉर्थ कैंपस की आती है तो कंपटीशन और भी बढ़ जाती है. यहां के कॉलेज अपनी बेहतरीन पढ़ाई, अनुभवी फैकल्टी, शानदार प्लेसमेंट, समृद्ध कैंपस लाइफ और मजबूत एलुमनाई नेटवर्क के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि हर साल इन कॉलेजों में सीट पाने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. अगर आप भी DU Admission 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इन पांच कॉलेजों के बारे में जरूर जान लें.

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) को देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेजों में गिना जाता है. बी.कॉम और इकोनॉमिक्स जैसे कोर्स के लिए यह छात्रों की पहली पसंद रहता है. यहां एडमिशन के लिए हर साल कड़ी टक्कर होती है और कटऑफ भी काफी ऊंची रहती है. कॉलेज में पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बेहतरीन अवसर मिलते हैं. कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचती हैं, जिससे छात्रों के करियर को मजबूत शुरुआत मिलती है.

हिंदू कॉलेज 

हिंदू कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे लोकप्रिय कॉलेजों में शामिल है. यहां आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्र पढ़ाई करते हैं. कॉलेज की पहचान सिर्फ बेहतर अकादमिक रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का सांस्कृतिक माहौल, सोसायटी गतिविधियां और छात्र जीवन भी काफी समृद्ध माना जाता है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र इसे अपनी पहली प्राथमिकता में रखते हैं.

See also  NITI member backs CUET for university intake, says ‘MCQs test intelligence, not mugging up’ | Education News

सेंट स्टीफंस कॉलेज

सेंट स्टीफंस कॉलेज अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित माहौल के लिए जाना जाता है. यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल है. खासकर ह्यूमैनिटीज और साइंस के छात्र यहां पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं.कॉलेज में रिसर्च, क्रिटिकल थिंकिंग और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलता है.

यह भी पढ़ें – B.Sc करने वालों को यूपी सरकार दे रही स्कॉलरशिप, यहां जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

मिरांडा हाउस

मिरांडा हाउस देश के शीर्ष महिला कॉलेजों में अपनी खास पहचान रखता है. साइंस और आर्ट्स दोनों विषयों में इसकी मजबूत प्रतिष्ठा है.यहां पढ़ाई के साथ रिसर्च, सांस्कृतिक गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा दिया जाता है.कॉलेज का शैक्षणिक स्तर और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसे हर साल हजारों छात्राओं की पहली पसंद बनाता है.

हंसराज कॉलेज

हंसराज कॉलेज ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी पहचान और मजबूत की है.NAAC की A++ ग्रेडिंग और राष्ट्रीय स्तर की बेहतर रैंकिंग इसकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं.यहां छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है.Deloitte, EY, KPMG जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं, जिससे छात्रों को अच्छे करियर अवसर मिलते हैं.

एडमिशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप DU Admission 2026 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो केवल कॉलेज की लोकप्रियता देखकर फैसला न लें. अपने पसंदीदा कोर्स, करियर लक्ष्य, कॉलेज की सुविधाएं, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और कैंपस माहौल को ध्यान में रखकर ही प्राथमिकता तय करें.

यह भी पढ़ें – UP में ग्रेजुएशन कर रहीं बेटियों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, पढ़ाई का खर्च होगा कम 

See also  NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key Released, Steps To Raise Objection By July 15 | Education and Career News

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required