[Declared] सीबीएसई परीक्षा, सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 जारी, CBSE Class 10th result (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) LIVE Updates: Check CBSE 10th result online on DigiLocker, UMANG App and Via SMS
cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026: इंतजार खत्म! सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CBSE 10वीं क्लास के नतीजे जारी किए। इस साल 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा बैठे बच्चे डिजिलॉकर और उमंग पोर्टल या ऐप की मदद से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे जरूरी डिटेल की जरूरत पड़ रही है। बच्चे डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ या उमंग पोर्टल https://web.umang.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
cbseresults.nic.in, CBSE Class 10 Result 2026 LIVE : इन 6 स्टेप में DigiLocker पर देख सकेंगे अपना रिजल्ट
सबसे पहले कुछ जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल कोड, रजिस्टर मोबाइल नंबर और स्कूल से मिला 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN अपने पास रख लें।
- सबसे पहले CBSE का DigiLocker एक्टिवेशन पोर्टल खोलें और Class 10 चुनें। अब अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6-digit PIN डालें। इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। बस आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
- अब DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें और अपने मोबाइल नंबर या DigiLocker ID से लॉगिन करें। अगर OTP मांगे तो उसे डालकर आगे बढ़ें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको “CBSE Class 10 Marksheet 2026” दिखेगा – उस पर क्लिक करें।
- अब आपकी मार्कशीट PDF में खुल जाएगी। इसमें अपना नाम, रोल नंबर, स्कूल कोड और नंबर अच्छे से चेक कर लें।
- अब इसे डाउनलोड कर लें या सेव कर लें, आगे एडमिशन वगैरह में काम आएगा।
ध्यान रखें, रिजल्ट जारी हो चुका हो तभी दिखेगा। अगर नहीं दिख रहा है तो अपने लॉगिन डिटेल्स दोबारा चेक करें या स्कूल से PIN-एक्टिवेशन के लिए संपर्क करें
cbseresults.nic.in, CBSE Class 10 Result 2026 LIVE : UMANG ऐप पर ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
- सबसे पहले अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड कर लें (या अगर पहले से है तो खोल लें)।
- अब ऐप में अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। अगर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो OTP डालकर जल्दी से रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
- होमपेज पर ऊपर सर्च वाला ऑप्शन दिखेगा, उसमें “CBSE” टाइप करें।
- अब जो ऑप्शन आएगा, उसमें “CBSE Class 10 Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें (जब रिजल्ट जारी हो जाएगा तब ये एक्टिव होगा)।
- इसके बाद आपसे कुछ डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर वगैरह मांगी जाएंगी। उन्हें सही-सही भर दें।
- जैसे ही आप डिटेल्स डालेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट अच्छे से चेक कर लें और आगे के काम के लिए इसे डाउनलोड कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें।