DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली विश्वविद्यालय में 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया.
  • छात्र 11 जुलाई तक कॉलेज-कोर्स चुनें; 12 जुलाई को संभावित रैंक.
  • पहली आवंटन सूची 16 जुलाई को; 21 जुलाई तक शुल्क भुगतान.
  • दूसरी आवंटन सूची 25 जुलाई; नया सत्र 28 जुलाई से शुरू.

दिल्ली यूनिवर्सिटी  में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक  दाखिले के लिए छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अब तक 1,42,733 से अधिक उम्मीदवार कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. वहीं दूसरे चरण की शुरुआत के बाद 43,547 से ज्यादा छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन भी कर चुके हैं.

11 जुलाई तक भर सकते हैं कॉलेज और कोर्स की पसंद

CSAS का दूसरा चरण शुरू हो चुका है. इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने का मौका दिया जा रहा है. छात्र 11 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं.कॉलेज और कोर्स चुनने से पहले उम्मीदवारों को कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों का CUET UG में दिए गए संबंधित विषयों से मिलान (मैपिंग) करना होगा. इसके बाद ही वे अपनी पसंद लॉक कर पाएंगे.

इस साल कितनी सीटों पर होगा एडमिशन?

इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में दाखिले होंगे. विश्वविद्यालय 73 यूजी कोर्स और 100 से ज्यादा बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में प्रवेश देगा. कुल मिलाकर 71 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन किया जाएगा. सभी दाखिले CUET UG 2026 के अंकों के आधार पर होंगे.हालांकि हर कोर्स के लिए तय पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी रहेगा.

See also  NIA Recruitment 2026: राष्ट्रीय जांच एजेंसी में निकली 30 पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी

12 जुलाई को दिखेगी सिम्युलेटेड रैंक

विश्वविद्यालय पहले उम्मीदवारों को उनकी संभावित स्थिति दिखाने के लिए 12 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे सिम्युलेटेड रैंक जारी करेगा.इसके बाद छात्रों को 13 जुलाई तक अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताओं में बदलाव करने का मौका मिलेगा. इससे उम्मीदवार अपनी पसंद को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकेंगे.

पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट कब आएगी?

दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 18 जुलाई तक उसे स्वीकार करना होगा. इसके बाद संबंधित कॉलेज 20 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे.पहले राउंड की एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई तय की गई है.

CSAS रेजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य, OBC-NCL और EWS के लिए  250 रुपये और SC, ST और PwBD के लिए 100 रुपये रखी गयी है.इन सभी चरणों और तारीखों का ध्यान रखना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन या प्राथमिकताओं में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें – राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?

दूसरे राउंड का पूरा शेड्यूल

दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची 25 जुलाई 2026 को जारी होगी.इस सूची में सीट पाने वाले उम्मीदवार 26 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकेंगे. कॉलेज 27 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और 28 जुलाई तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी.

28 जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी का नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई 2026 से शुरू होगा.एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को CUET UG 2026 की आवेदन संख्या के जरिए सीएसएएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है.विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि उम्मीदवारों की मूल जानकारी API Setu के माध्यम से स्वतः प्राप्त की जा रही है, जिससे डेटा एंट्री की गलतियां कम होंगी और पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक सुरक्षित और आसान बनेगी.

See also  UP Board Class 10, 12 compartment, improvement exam 2026 to be held on July 28: Check important guidelines

यह भी पढ़ें – बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required