DDU Gorakhpur University Controversy | SI Threatens Students Video Viral


  • Hindi News
  • Career
  • DDU Gorakhpur University Controversy | SI Threatens Students Video Viral

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी यानी DDU कैंपस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) स्टूडेंट्स को धमकाते हुए कह रहे हैं कि ‘इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, जानते नहीं हो ये गोरखपुर पुलिस है।’

बता दें कि ये वीडियो DDU कैंपस का है, जहां कुछ स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ये वीडियो इन स्टूडेंट्स को हटाने का है, जो अब वायरल हो रहा है।

स्टूडेंट्स को हटाने पहुंचे थे एडिशनल प्रॉक्टर

ये स्टूडेंट्स DDU कैंपस के प्रशासनिक भवन के सामने अपनी कुछ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इन्हें हटाने के लिए यूनिवर्सिटी के एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय, पुलिस फोर्स और यूनिवर्सिटी गार्ड पहुंचे थे। जब स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया तो उन्हें प्रशासनिक भवन से हटाने की कोशिश की गई।

धक्का-मुक्की हुई और दरोगा (SI) ने धमकी दी

DDU कैंपस से जब भूख हड़ताल कर रहे स्टूडेंट्स को हटाने की कोशिश की गई, तो उनके सपोर्ट में बैठे स्टूडेंट भड़क गए। देखते ही देखते छात्रों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बहस और नोकझोंक की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने के दौरान मौके पर धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय को वहां से निकलना पड़ा।

ये धरना 25 अगस्त को शुरू हुआ और जब स्टूडेंट्स की मांगे नहीं मानी गईं तो स्टूडेंट्स 5 सितंबर को भूख हड़ताल पर बैठ गए।

See also  Bihar Police driver result 2018 declared, check at csbc.bih.nic.in | Jobs News

यूनिवर्सिटी में चल रही अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन

DDU में छात्रों का ये प्रदर्शन 25 अगस्त से प्रशासनिक भवन के सामने चल रहा था। छात्र नेता यूनिवर्सिटी से जुड़ी अपनी समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर धरने पर बैठे थे। 5 सितंबर से ये धरना भूख हड़ताल में बदल गया। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सोशल मीडिया पर पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं यूजर

इसी पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इसी दौरान एक दारोगा का वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दारोगा के इस बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर स्टूडेंट्स के समर्थन में उतर आए हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो पर DDU ने कोई भी सफाई नहीं दी है।

सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार

हाल ही में दिल्ली में जंतर-मंतर पर पेपर लीक को लेकर हुए बड़े प्रदर्शन में स्टूडेंट्स के खिलाफ हुई FIR पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम CJI सूर्यकांत ने कहा था कि संविधान शांतिपूर्ण ढंग से और कानून के दायरे में रहकर किये गए प्रदर्शन की पूरी तरह आजादी देता है।

देशभर के कॉलेज में चल रहे प्रोटेस्ट

  • हाल ही में गांधी मेडिकल कॉलेज (भोपाल) और गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (ग्वालियर) में स्टाइपेंड बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर इंटर्न व जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन भी चलाए।
  • NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद में कॉन्वोकेशन में मुख्य अतिथि की उपस्थिति और अन्य मुद्दों पर 400 से ज्यादा छात्रों ने विरोध जताया था।
  • IIT दिल्ली में स्टूडेंट के सुसाइड के बाद और अन्य व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद जांच समिति बनाई गई।
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एग्जाम रिजल्ट में पारदर्शिता और अन्य प्रशासनिक मांगों को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना किया था।
  • IISER (पुणे) में परिसर में छात्र की मौत के बाद मेंटल हेल्थ और अन्य मांगों को लेकर लगभग 900 छात्रों ने साइन किये थे और विरोध प्रदर्शन किया था।
See also  Punjab Govt Jobs 150 Posts | Apply Now

——————-

ये खबर भी पढ़ें..

भारत के 3 राज्यों में मेडिकल इंटर्न की हड़ताल:स्टाइपेंड बढ़ाने की कर रहे मांग, वाटर कैनन, लाठीचार्ज, कहा – हम डॉक्टर हैं, क्रिमिनल नहीं

मध्य प्रदेश में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में आज भी प्रदर्शन जारी है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required