CBSE Result 2026: ऑन-स्क्रीन चेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल, छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीबीएसई ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन प्रणाली लागू की है.
  • शिक्षकों का मानना है कि यह व्यवस्था भविष्य में अधिक पारदर्शी हो सकती है.
  • छात्र और अभिभावक 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
  • नई व्यवस्था के उद्देश्य और समय पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

CBSE द्वारा इस बार कॉपियों की जांच के लिए लागू किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. जहां कुछ शिक्षक इसे भविष्य के लिए बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था मान रहे हैं, वहीं अभिभावकों और छात्रों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं.सबसे ज्यादा नजर अब 12वीं के रिजल्ट की तारीख पर टिकी हुई है

भविष्य में आसान हो सकती है प्रक्रिया
कई शिक्षकों का मानना है कि शुरुआत में नई व्यवस्था होने की वजह से तकनीकी परेशानियां सामने आ रही हैं.उनका कहना है कि अगर समय रहते इन दिक्कतों को ठीक कर लिया गया, तो आने वाले वर्षों में कॉपियों की जांच पहले से ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी हो सकती है.शिक्षकों के अनुसार डिजिटल सिस्टम से मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है.

रिजल्ट की तारीख पर बनी हुई है नजर
फिलहाल छात्र और अभिभावक CBSE 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. मूल्यांकन कार्य से जुड़े कई शिक्षकों का कहना है कि अगर बाकी प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई, तो बोर्ड 15 मई तक रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

See also  CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Live: Will CBSE Declare Results Today? Check the Latest Result Update

ये भी पढ़ें-CTET Result 2026: CBSE ने फरवरी परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, DigiLocker से E-Certificate डाउनलोड शुरू

नई व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल
अभिभावकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पिछले साल की तरह इस बार भी रिजल्ट आने में लगभग उतना ही समय लग रहा है, तो फिर पूरी मूल्यांकन प्रणाली बदलने की जरूरत क्यों पड़ी. कई लोगों का कहना है कि अगर नई व्यवस्था से समय की बचत नहीं हो रही, तो इसका उद्देश्य केवल प्रक्रिया को डिजिटल बनाना ही माना जा रहा है.

छात्रों के नंबरों को लेकर चिंता
कुछ अभिभावक इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन के कारण छात्रों के नंबरों पर असर पड़ सकता है.उनका मानना है कि अगर जांच प्रक्रिया में थोड़ी भी सख्ती बढ़ी, तो इसका सीधा असर छात्रों के रिजल्ट और आगे के करियर पर पड़ सकता है.

बोर्ड से मांगा गया जवाब
इन सभी सवालों को लेकर एबीपी न्यूज की ओर से CBSE से जवाब मांगा गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. ऐसे में अब सभी की नजर रिजल्ट की घोषणा और बोर्ड के अगले बयान पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-IIT and NIT Fees Structure: आईआईटी और एनआईटी की फीस में कितना होता है अंतर, जानिए किसमें मिलेगा अच्छा प्लेसमेंट?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Green Light For June 21 NEET Retest: Supreme Court Refuses Urgent Hearing On PIL Against May 3 Exam Scrapping | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required