CBSE Launches 19 Free Online Courses for Students


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Launches 19 Free Online Courses For Students | AI & Tech Skills

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों के बढ़ते दौर में छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नई पहल की है। अब कक्षा 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स बिना किसी फीस के आधुनिक तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे।

बोर्ड ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के साथ मिलकर 19 ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सों के जरिए छात्र स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ AI, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और अन्य नई तकनीकों की जानकारी भी आसानी से हासिल कर सकेंगे।

अपनी सुविधा के अनुसार करें पढ़ाई

इन ऑनलाइन कोर्सों की खास बात यह है कि छात्र इन्हें अपने समय के अनुसार पूरा कर सकते हैं। कुछ कोर्स करीब डेढ़ घंटे में पूरे हो जाते हैं, जबकि कुछ विस्तृत कोर्स 20 घंटे या उससे अधिक समय के हैं।

अपनी पसंद का कोर्स चुनें

इच्छुक विद्यार्थी NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुनकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

पूरी खबर यहां पढ़ें

हफ्ते की टॉप जॉब्स:पुलिस विभाग में 7437 पदों पर भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर की 3687 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 13,737 नौकरियां

इस हफ्ते निकली हैं पुलिस विभाग और रेलवे सहित कई विभागों में 13,737 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

See also  RPSC SI Exam Re-Exam Sept 20

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required