CBSE Board 12th Result: क्या आज जारी होगा CBSE Board 12th का रिजल्ट, DigiLocker ने लिखा- Coming Soon


CBSE Board 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही घोषित करने वाला है. यह रिजल्ट छात्रों के लिए बेहद जरूरी होता है क्योंकि इससे उनकी आगे की पढ़ाई और करियर की राह तय होती है. DigiLocker पोर्टल पर हाल ही में एक अपडेट आया है, जिसमें Coming Soon लिखा दिखाई दे रहा है. इसका मतलब है कि CBSE रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

क्या आज जारी होगा रिजल्ट? 

कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि नतीजे आज शाम 4-5 बजे तक आ सकते हैं. ABP न्यूज़ ने बोर्ड परिणाम की संभावित समय जनाने के लिए Evaluator, Assistant Head Examiner और Head Examiner से बात की. उन्होंने बताया कि लगभग काम पूरा हो गया है लेकिन कई टीचर्स को सोमवार को सेंटर आने के लिए कहा गया है. ऐसी कॉपी जो ReScan हुई हैं, दोबारा चेक की जानी हैं, जिन्हें जांचने का काम फ़िलहाल जारी है.  इन कॉपियों को जांचने में अभी प्रति कॉपी 2-3 घंटे Technical Glitch के कारण लग रहे हैं जिससे काम धीमा हो रहा है. यह कॉपियां निर्धारित करेंगी कि परिणाम कब जारी होंगे. 

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

2017 और 2018 के बाद से शनिवार या रविवार को सीबीएसई बोर्ड के नतीजे नहीं आए हैं. लिहाजा यह मानना गलत है कि नतीजे आज शाम तक जारी होंगे. अगर पिछले सालों के रिजल्ट के ट्रेंड देखें तो अनुमान लगाया जा सकता है कि रिजल्ट 12 या 13 मई 2026 को आ सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख या समय जारी नहीं किया है. 

See also  CSAB Special Round, DASA seat allotment result 2026 releasing today at csab.nic.in: Check steps to download

रिजल्ट कहां-कहां देख सकते हैं?

1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और results.cbse.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. 

2. DigiLocker पोर्टल पर रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट की वैरिफाइड कॉपी उपलब्ध होगी. छात्र इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.

3. UMANG ऐप के माध्यम से भी CBSE 12वीं रिजल्ट चेक किया जा सकता है. 

CBSE 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

1. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और results.cbse.gov.in पर जाएं.

2. विंडो ओपन होने पर CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

3. अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स एंटर करें.

4. डिटेल्स फिल करते ही सीबीएसई 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

5. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करके उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी ले सकते हैं. 

DigiLocker पर CBSE 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?

1. DigiLocker पर रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप ओपन करें.

2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से जुड़े क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.

3. यहां CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 या Class XII Marksheet का लिंक मिलेगा.

4. रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी डालें.

5. अब आपका डिजिटल रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा. इसे डाउनलोड और सेव कर लें.

यह भी पढ़ें –   IAS Subrata Gupta: IAS सुब्रत गुप्ता बने शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार, जानें कितनी मिलती है उन्हें सैलरी?

UMANG ऐप के माध्यम से रिजल्ट चेक करना

See also  CUET UG merit list 2026: Meet the top achievers of CUET; check subject-wise performance

1. UMANG ऐप पर भी रिजल्ट देखना बहुत आसान है. ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें. 

2. सेवाएं सेक्शन में जाएं और CBSE पर क्लिक करें.

3. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए OTP या MPIN से लॉगिन करें.

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें.

5. सबमिट करने के बाद CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. 

अगर छात्र फेल हो जाता है तो क्या करें?

CBSE के नियम के अनुसार 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्र को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी है. अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ने इसके लिए ऑप्शन दिए हैं. जिसमें फेल हुए विषयों में पास होने के लिए छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. यह परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट आने के बाद जुलाई में होती है. अगर छात्र पास है लेकिन अपने नंबर से खुश नहीं है, तो इम्प्रूवमेंट परीक्षा देकर नंबर बढ़ा सकता है. 

यह भी पढ़ें – Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET UG 2026 Result Declared: Who Topped, State-Wise Highlights And Key Statistics | Kolkata-news News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required